अपडेटेड 9 August 2024 at 09:20 IST

जश्न हो तो ऐसा! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीत किया धमाकेदार डांस, VIDEO जीत लेगा दिल

Indian Hockey Team: पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जोरदार डांस करते दिखे।

Follow :  
×

Share


Indian hockey team dance after winning bronze in paris olympics | Image: jio cinema

Indian Hockey Team Dance Video: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। गुरुवार 8 अगस्त को इंडियन हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतने में कामयाब रही। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जश्न में डूब गए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान स्टार गोलकीपर श्रीजेश ने खींचा जिनका अलग अवतार देखकर फैंस खूब खुश हुए। ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही 'भारत की दीवार' कहे जाने वाले श्रीजेश का देश के लिए शानदार हॉकी करियर का अंत हुआ।

जश्न में डूबी भारतीय हॉकी टीम

भारत और स्पेन के बीच खेला गया ब्रॉन्ज मेडल मैच काफी रोमांचक था। आखिरी समय पर स्पेन को गोल करने के कई मौके मिले और भारतीय फैंस की धड़कनें तेज होती गई। लेकिन गोलकीपर श्रीजेश एक बार फिर विपक्षी खिलाड़ियों के आगे चट्टान बनकर खड़े हो गए जिसे भेदना आसान नहीं था। आखिरकार भारत ने ये मैच 2-1 से जीत लिया। स्पेन के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जश्न में डूब गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें देख सकते हैं कि श्रीजेश के साथ-साथ बाकी खिलाड़ी भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं।

श्रीजेश ने लूटी महफिल

भारतीय हॉकी टीम की इस जश्न में श्रीजेश का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। मैदान पर शांत व्यवहार के लिए लोकप्रिय श्रीजेश ने जोरदार डांस किया। बाकी खिलाड़ी एक स्टाइल में डांस करते दिखे, वहीं श्रीजेश ने अलग स्टेप दिखाकर महफिल लूट ली।

कप्तान हरमनप्रीत ने हर मन को जीता

पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में यानी 8 मुकाबलों में 10 गोल किए। स्पेन के खिलाफ मुकाबले में  हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में गोल दागे और यही दो गोल भारत को जीत दिलाने में कामयाब रही। 

इसे भी पढ़ें: अरशद की जीत का जश्न मना लो पाकिस्तान, मगर नीरज चोपड़ा ने भी कर दिया है बड़ा ऐलान, सुनकर होश उड़ना तय!
 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 09:20 IST