अपडेटेड 5 August 2024 at 22:56 IST

Paris Olympics: भारत के लिए एक्शन पैक होगा 11वां दिन, नीरज चोपड़ा और हॉकी टीम पर होंगी नजरें

2024 पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल खेलेगी तो वहीं नीरज चोपड़ा पहली बार नजर आएंगे।

Follow :  
×

Share


पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन भारत के लिए अहम | Image: X

Paris Olympics 2024: 2024 पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन भारत (India) के लिए एक्शन पैक होने वाला है। हॉकी (Hockey) से लेकर एथलेटिक्स (Athletics) के धमाकेदार इवेंट होने वाले हैं। 11वें दिन मंगलवार को भारत का शेड्यूल इस प्रकार है। 

सबकी निगाहें गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) पर होंगी। नीरज जहां क्वालीफिकेश राउंड में एक्शन में दिखेंगे तो वहीं हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी से भिड़ती नजर आएगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम 2024 पेरिस ओलंपिक में अब तक शानदार फॉर्म में नजर आई है। ऐसे में टीम से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में एंट्री करने और गोल्ड मेडल की दावेदारी को मजबूत करने की उम्मीदें होंगी। वहीं स्टार पहलवान विनेश फोगाट भी कुश्ती के मैट पर दिखेंगी। 

टेबल टेनिस:

पुरुष टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन - दोपहर 1.30 बजे

एथलेटिक्स:

पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): किशोर जेना - दोपहर 1.50 बजे

पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): नीरज चोपड़ा - दोपहर 3.20 बजे

महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल - दोपहर 2.50 बजे

हॉकी:

पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम जर्मनी - रात 10.30 बजे।

ये भी पढ़ें- Paris Olympics से भारत के लिए बुरी खबर, इस भारतीय खिलाड़ी को लगी चोटिल; क्वार्टर फाइनल में मिली हार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 22:56 IST