OCA ने एशियन गेम्स के कार्यक्रम में योग को शामिल करने पर सहमति जताई

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा (PT Usha) ने योग को एशियन गेम्स के कार्यक्रम में शामिल करने की जानकारी दी है।

भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा | Image: PTI-File

Yoga: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा (PT Usha) ने सोमवार को कहा कि एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) के कार्यकारी बोर्ड (EB) ने योग को एशियन गेम्स (Asian Games) में शामिल करने पर सहमति जताई है और ओसीए (OCA) की आमसभा से मंजूरी मिलने पर इसे खेलों में स्थान मिल जाएगा।

उषा ने कहा कि OCA के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह ने उन्हें ईबी के फैसले के बारे में बताया। उन्होंने एक बयान में कहा- 

मुझे खुशी है कि OCA के कार्यकारी बोर्ड ने भारत के अनुरोध पर योग को वो मान्यता देने पर मंजूरी जताई है जिसका वह हकदार है। अब यह प्रस्ताव मंजूरी के लिये आमसभा की खेल समिति के पास जाएगा। 

IOA सूत्र ने बताया कि अभी योग को एशियाई खेलों में शामिल करने की दिशा में पहला कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा- 

ये पदक का खेल होगा या नुमाइशी, इसका फैसला ओसीए की आमसभा लेगी। यह पहला कदम है, लेकिन योग की विश्व भर में लोकप्रियता को देखते हुए IOA को उम्मीद है कि इसे भविष्य में पदक खेल बनाया जाएगा।

पेरिस ओलंपिक के दिन भी नजदीक आते जा रहे हैं। अब गिनती के 25 दिन बचे हैं। बता दें कि 2024 ओलंपिक खेलों का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में होना है। 26 जुलाई को खेलों का आगाज होगा, जबकि 11 अगस्त को इसका समापन होगा। 

ये भी पढ़ें- दुनिया का सिर्फ एक ही खिलाड़ी तोड़ सकता है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड, और कोई नहीं दूर-दूर तक

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 1 July 2024 at 20:44 IST