अपडेटेड 18 August 2025 at 13:16 IST

एशियाई योगासन चैंपियनशिप में फतेहपुर की बेटी नीतू सिंह ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीत देश का नाम किया रोशन

Asian Yogasana Championship: म्हारी छोरियां छोरों से कम है के... भारत की बेटी नीतू सिंह ने एक बार फिर इसे सच साबित कर दिया है। युएई के फुजैराह अमीरात में आयोजित हुए एशियाई योगासन चैंपियनशिप में नीतू ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।

Follow :  
×

Share


Neetu Singh created history in the Asian Yogasana Championship brought glory to the country by winning the gold medal | Image: republic

Neetu Singh Wins Gold Medal at Asian Yogasana Championship: म्हारी छोरियां छोरों से कम है के... भारत की बेटी नीतू सिंह ने एक बार फिर इसे सच साबित कर दिया है। युएई के फुजैराह अमीरात में आयोजित हुए एशियाई योगासन चैंपियनशिप में नीतू ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, नीतू सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और संयम का परिचय दिया और लयबद्ध जोड़ी योग, स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने चीन, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल और ईरान सहित 16 देशों के 160 शीर्ष एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा की।

एशियाई योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 9-10 अगस्त 2025 को जायद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। फुजैरा के क्राउन प्रिंस, महामहिम शेख मोहम्मद बिन हमद अल शर्की के संरक्षण में आयोजित की गई थी और एशियाई योगासन खेल महासंघ (AYSF) द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की गई थी। एशिया के प्रमुख प्रतिस्पर्धी योग आयोजनों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त, यह एथलीटों को सटीकता, लचीलेपन और सुंदरता का प्रदर्शन करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।

एशियाई योगासन चैंपियनशिप में नीतू सिंह ने जीता गोल्ड

जहानाबाद विधानसभा के देवमई ब्लॉक के ग्राम मीराई की बिटिया नीतू सिंह ने अपने गांव के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन कर किया है। बता दें कि यह कीर्तिमान उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के चैंपियनशिप डायरेक्टर डॉ दुर्गेश कुमार(टीम मैनेजर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज भारतीय योग चिकित्सक संघ )जिनके कुशल नेतृत्व के कारण आज उत्तर प्रदेश के कुल पन्द्रह मेडल संयुक्त अरब अमीरात से लाने में सफल रहे जिसमें फतेहपुर जनपद से नीतू सिंह जिसका गृह जनपद में प्रथम आगमन पर फतेहपुर कि सीमा छीवली नदी में हुआ भव्य स्वागत जिसमें प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र सिंह,शुभम ठाकरे, नीतू सिंह, सोनू सिंह चंदेल,धनंजय सिंह, धीरू सिंह,दिनेश विश्वकर्मा,बालेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह भदौरिया, सौरभपाल, इरफान आदि 100 एक सैकड़ा लोग लगभग डेढर्जन वाहनों के काफिले के साथ उपस्थित रहे।

योग का महत्व

उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के डा.दुर्गेश  कुमार ने आदर्श जनता इंटर कॉलेज औंग में तथा खरौली में सभा को संबोधित किया। योग के माध्यम से शारीरिक मानसिक सामाजिक आध्यात्मिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं। योग के माध्यम से बच्चों में सहनशीलता और धैर्य, संतुलित आहार, योग के माध्यम से आप स्वयं को ऊर्जावान तथा बॉडी को फिट रखता है, क्योंकि वातावरण में अनेक ऐसे कारण है जो हमारी स्पीड में ब्रेक लगा देते हैं इसके लिए हमें योग करना और लोगों को प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है और योगासन खेल के माध्यम से बच्चों में किस प्रकार योग के प्रति रुचि बढ़ सके योग को केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक ही सीमित न रखें बल्कि योग को अपने दैनिक जीवन में भी अपनायें जिससे आप अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप से पहले बड़ा झटका, चोटिल हुआ डबल सेंचुरी जड़ने वाला बल्लेबाज, टीम की ताकत हुई आधी


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 18 August 2025 at 13:16 IST