अपडेटेड 17 May 2025 at 07:08 IST

लेफ्टिनेंट कर्नल बनते ही नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, 'मिसाइल' की तरह इतना दूर फेंका भाला, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Neeraj Chopra: ओलंपिक में देश को दो मेडल जिताने के बाद भी नीरज चोपड़ा के करियर में एक कसक अधूरी थी। उन्होंने कभी भी 90 मीटर की दूरी को पार नहीं किया था। शुक्रवार (16 मई) को नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर सनसनी मचा दी।

Follow :  
×

Share


नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर थ्रो कर इतिहास रचा | Image: ANI Photo

Neeraj Chopra, Doha Diamond League: भारत के स्टार जैवलिन एथलीट नीरज चोपड़ा ने आखिरकार वो बैरियर तोड़ ही दिया जिसका सपना उनके साथ-साथ करोड़ों भारतीय देख रहे थे। ओलंपिक में देश को दो मेडल जिताने के बाद भी नीरज चोपड़ा के करियर में एक कसक अधूरी थी। उन्होंने कभी भी 90 मीटर की दूरी को पार नहीं किया था। शुक्रवार (16 मई) को नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर सनसनी मचा दी। उन्होंने पहली बार 90 मीटर की दीवार को पार कर इतिहास रच दिया है।

दोहा डायमंड लीग में अपने तीसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर थ्रो फेंका। ऐसा लगा कि इतनी दूरी तक भाला फेंकने के बाद वो नंबर-1 पर रहेंगे, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर थ्रो किया जिसकी वजह से भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा के थ्रो से पाकिस्तान की बोलती बंद

पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के स्टार जैवलिन एथलीट अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। इस प्रतियोगिता में भारत के नीरज चोपड़ा 89.45 मीटर की दूरी तक भाला फेंक पाए थे और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। पाकिस्तान के कुछ समर्थक अरशद नदीम की जीत से ज्यादा खुश इसलिए थे क्योंकि नीरज चोपड़ा लगातार दो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे। पाक फैंस ने नीरज का मजाक भी उड़ाया था और यहां तक कहा था कि वो कभी 90 मीटर की दूरी पार नहीं कर पाएंगे। एक साल के अंदर नीरज चोपड़ा ने उन तमाम लोगों की बोलती बंद कर दी है, जिन्होंने उनकी काबिलियत पर संदेह किया था।

लेफ्टिनेंट कर्नल बनते ही दिखाया दम

ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा को हाल ही में सेना ने सम्मान दिया। गोल्डन बॉय को टेरिटोरियल  आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद मिला है। बता दें कि नीरज ने 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में एंट्री ली थी। 2021 में उन्हें सूबेदार और 2024 में सूबेदार मेजर के पद पर प्रोमोट किया गया था। अब नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल  आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नामित किया गया है।

जर्मनी के जूलियन वेबर रहे नंबर-1

दोहा डायमंड लीग 2025 की बात करें तो नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर थ्रो कर इतिहास तो रचा लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर से जीत नहीं सके। जर्मन एथलीट ने 91.06 मीटर की दूरी पर भाला फेंक नंबर-1 स्थान पर कब्जा किया।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया-ए का ऐलान, ध्रूव जुरेल बने उपकप्तान, करुण नायर की वापसी; पूरा स्क्वॉड


 

 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 17 May 2025 at 07:08 IST