एशियन गेम्स 2026 'किट विवाद' में फंसी टीम इंडिया तो BCCI ने उठाया बड़ा कदम, क्या है पूरा मामला?
India men’s cricket team: एशियन गेम्स 2026 के लिए रवाना होने से पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को किट के सही साइज और जर्सी के मामले में इंतजार करना पड़ा। हालांकि, बाद में बीसीसीआई के आने के बाद विवाद सुलझ गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read
India men’s cricket team: टीम इंडिया रविवार, 20 सितंबर को 2026 एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना होगी। टीम इंडिया के रवाना होने से पहले 'किट विवाद' का मामला सामने आया जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थी। अब युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) के एक सूत्र ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ अपने ऐतिहासिक एकमात्र T20 मैच के लिए BCCI की जर्सी पहनेगी, जबकि टीम को टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए अपनी आधिकारिक एशियाई खेल किट मिल गई है।
क्या है टीम इंडिया का 'किट विवाद' ?
दरअसल, कुछ दिनों से यह विवाद था कि एशियाई गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अपनी साइज की जर्सी नहीं मिली है। ऐसे में यह अफवाह थी कि टीम इंडिया निर्धारित समय पर जापान के लिए रवाना नहीं हो पाएगी। लेकिन अब रिपोर्ट की मानें तो मामला पूरा सुलझ गया है।
यह भी बता दें कि इससे पहले जापान में भारतीय क्रिकेटरों के रुकने की व्यवस्था को लेकर भी हंगामा मचा था। इसके बाद बीसीसीआई को खुद आगे आना पड़ा और नागोया (जापान) में टीम इंडिया के ठहरने की व्यवस्था का इंतजाम करना पड़ा।
28 सितंबर को भारत का पहला मुकाबला
20वें एशियाई खेल जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे हैं, जिसमें भारत 36 खेलों में हिस्सा ले रहा है। एशियाई खेलों के पिछले संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने वाला भारत, 2026 के संस्करण में अपना पहला मैच 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल चरण में खेलेगा।
जापान से फ्रेंडली मैच
बता दें कि एशियाई खेल से पहले टीम इंडिया का एक फ्रेंडली मैच जापान के साथ है। जापान के साथ मुकाबला एशियन गेम्स कॉम्पिटिशन का हिस्सा नहीं है, इसलिए टीम अपनी रेगुलर किट में खेलेगी। वहीं, BCCI की मीडिया रिलीज़ के अनुसार, 'मेन इन ब्लू' भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के लिए एक T20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।
जापान T20 और एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विपराज निगम।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 September 2026 at 21:06 IST