Asian Games: भारतीय ध्वजवाहकों का दिखा जलवा, मनु भाकर-पवन सहरावत के नेतृत्व में उतरा दल; PM मोदी ने दी खास बधाई

Asian Games 2026: जापान के नागोया में 20वें एशियन गेम्स का आगाज हो गया है। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। भारत की ओर से 36 खेलों में 503 एथलीटों का दल भाग ले रहा है।

Asian Games 2026 officially open; Manu Bhaker, Pawan Sehrawat lead Indian contingent
एश‍ियन गेम्स का आगाज, मनु-पवन बने ध्वजवाहक, PM मोदी ने दी खास बधाई | Image: ANI

Asian Games 2026: पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में आयोजित समारोह के साथ 20वें एशियाई खेलों का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसमें भारत की ओर से 36 खेलों में 503 एथलीटों का दल भाग ले रहा है। सेरेमनी की शुरुआत जापान के राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भारतीय दल का नेतृत्व पवन सहरावत और विजेता मनु भाकर ने किया। एशियाई खेलों के शुभारंभ होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को बधाई और खास शुभकामनाएं दी हैं।

मनु भाकर-पवन सहरावत ने किया नेतृत्व

औपचारिक उद्घाटन के बाद 45 देशों की एथलीट परेड हुई। अफगानिस्तान सबसे पहले परेड में शामिल हुआ। वहीं, भारत की ओर से कबड्डी के स्टार पवन सहरावत और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने शनिवार को आइची-नागोया में 2026 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व किया।

ध्वजवाहक में शामिल होने को लेकर मनु ने क्या कहा?

समारोह से पहले एक वीडियो संदेश में, भाकर ने कहा कि यह जानकर कि उन्हें ध्वजवाहकों में से एक के रूप में चुना गया है, उन्हें "दिल को छू लेने वाला" एहसास हुआ, और उन्हें केवल खेल में अपने शुरुआती दिनों की यादें ताजा हो गईं और इस बात पर विचार करने का मौका मिला कि उन्होंने कितनी दूरी तय की है।'

PM मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय समर्पण और दृढ़ संकल्प दिखाया है।

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "ऐची-नागोया में एशियाई खेलों के प्रारंभ के अवसर पर भारतीय दल को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्रत्येक खिलाड़ी ने बेहद मेहनत की है और उल्लेखनीय समर्पण और दृढ़ संकल्प दिखाया है। भारत को उन पर गर्व है। आशा है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, अच्छा खेलेंगे और शानदार जीत हासिल करेंगे!"

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत के सामने जापान ने टेके घुटने, सिर्फ 5 ओवर में 8 विकेट से जीत कर टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड