मुंबई बना फुटबॉल का बादशाह, मोहन बागान को हराकर दूसरी बार जीता ISL खिताब

मुंबई ने फुटबॉल पर एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है। मुंबई ने मोहन बागान जैसी मजबूत टीम को हराकर अपना दूसरा ISL खिताब जीता है।

मुंबई ने दूसरी बार जीता ISL खिताब | Image: ISL

ISL 2024: बिपिन सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके मुंबई सिटी एफसी को मोहन बागान पर 3-1 से शानदार जीत दिलाकर दूसरी बार इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल खिताब उसकी झोली में डाला। कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम पर 62007 दर्शकों के सामने मेजबान टीम ने जैसन कमिंग्स (44वां मिनट) के गोल के दम पर बढत बना ली।

मुंबई के लिए जार्ज पेरेरा डियाज (53वां मिनट) ने बराबरी का गोल दागा। बिपिन ने 81वें मिनट में मैदान पर उतारे जाने के बाद 90वें मिनट में गोल करके मूंबई को बढत दिला दी। 

अतिरिक्त समय में याकूब वोटुस ने एक और गोल करके बागान की हार पर मुहर लगाई। इसके साथ ही ISL कप बरकरार रखने और लीग विनर्स शील्ड और खिताब एक साथ जीतने का बागान का सपना टूट गया। मुंबई सिटी ने 2020-21 में भी ISL खिताब जीता था।

ये भी पढ़ें- IPL को लेकर अंदर की खबर, खत्म हो जाएगा ये बड़ा रूल; रोहित से लेकर सिराज तक कर चुके हैं आलोचना

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 May 2024 at 23:26 IST