अपडेटेड 9 April 2025 at 12:58 IST

Mary Kom: 20 साल पहले थामा था हाथ, अब लेंगी तलाक! मैरी कॉम का अन्य बॉक्सर के पति से चल रहा अफेयर?

Mary Kom: रिपोर्ट के मुताबिक मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर के बीच रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं।

Follow :  
×

Share


मैरी कॉम पति से लेंगी तलाक! | Image: Instagram/PTI

Mary Kom Divorce News: भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर के बीच रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मैरी कॉम 20 साल के रिश्ते को खत्म कर ओनलर से तलाक ले सकती हैं।

लंदन ओलंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित करने वाली मैरी कॉम की निजी जिंदगी में इन दिनों उथल-पुथल मचा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उनके और पति ओनलर के बीच कुछ व्यक्तिगत और राजनीतिक तनाव चल रहे हैं। इससे भी हैरान करने वाली बात ये है कि मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि मैरी कॉम का किसी अन्य बॉक्सर के पति के साथ अफेयर चल रहा है।

मैरी कॉम पति से लेंगी तलाक!

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओनलर पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं। हालांकि, दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक नहीं हुआ है, लेकिन उनके अलगाव ने लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें कि मैरी कॉम और ओनलर ने 2005 में एक दूसरे से शादी की थी और 20 सालों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद अब दोनों अलग हो गए हैं।

मैरी कॉम और उनके पति के करीबी सूत्रों का कहना है कि 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनावों में ओनलर की असफलता के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़नी शुरू हो गई थी। कहा जाता है कि चुनावी हार ने उनके रिश्ते को गहराई से प्रभावित किया है, जिससे भावनात्मक और वित्तीय तनाव की एक श्रृंखला शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक रिश्तों में आई दूरी के बाद मैरी कॉम अपने चार बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गई हैं। इस बीच, ओनलर अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ दिल्ली में रह रहे हैं।

मैरी कॉम का चल रहा अफेयर?

बता दें कि ओनलर एक फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं और कहा जाता है कि मैरी कॉम को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। दोनों के तलाक की खबर से लोग हैरान हैं क्योंकि मैरी कॉम और ओनलर 20 सालों से साथ हैं और उन्हें आदर्श जोड़ी माना जाता है। इस बीच ऐसी भी अफवाहें उड़ रही है कि मैरी कॉम का किसी अन्य बॉक्सर के पति के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि, रिपब्लिक भारत इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: IPL के नए 'रनबाज' प्रियांश आर्य ने लूट ली महफिल, मैच के बाद मालकिन प्रीति जिंटा ने बुलाया, फिर जो हुआ वो VIRAL है


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 April 2025 at 12:58 IST