अपडेटेड 13 December 2025 at 21:21 IST
Lionel Messi उतरे मैदान में तो स्टेडियम में दर्शकों का जोश हाई, रेवंत रेड्डी ने दनादन दागे गोल; मेसी की टीम हारी लेकिन जीत लिया दिल
Lionel Messi: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत दौरे पर हैं। मेसी हैदराबाद स्टेडियम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टीम से मैच खेलते हुए नजर आए। हैदराबाद में फ़्रेंडली फुटबॉल मैच में रेवंत रेड्डी की टीम विजयी रही।
Lionel Messi Goat Tour India: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इंडिया टूर पर हैं। अपने टूर के पहले चरण में मेसी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में पहुंचे थे। कोलकाता के बाद अब मेसी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में फ़्रेंडली मैच खेलने पहुंचे। मैच में राहुल गांधी के अलावा, स्थानीय खिलाड़ियों और कई बड़ी हस्तियों को देखा गया। फ़्रेंडली मैच में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टीम गोल के मामले में आगे रही। लियोनेल मेसी के साथ इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद दिखें। हैदराबाद में खेले गए फ़्रेंडली फुटबॉल मैच में रेवंत रेड्डी की टीम RR9 विजयी रही।
रेवंत रेड्डी की टीम रही विजयी
हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फ़्रेंडली मैच में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टीम गोल के मामले में आगे ही रही। हैदराबाद में एक फ़्रेंडली फुटबॉल मैच खेला जा रहा है। इस फ़्रेंडली मैच में मेसी के साथ मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी फुटबॉल खेलते हुए नजर आए। आपको बता दें कि रेवंत रेड्डी की टीम ने जीत दर्ज की। रेवंत रेड्डी की टीम RR9 विजयी रही। रेवंत रेड्डी की टीम ने GOAT कप जीता लिया है।
राहुल गांधी पहुंचें स्टेडियम
फ़्रेंडली मैच में मेसी ने ना सिर्फ गेंद क्राउड में मारी है बल्कि वो मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों के साथ भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मैच में मेसी ने मुख्यमंत्री के अलावा अन्य कई लोगों के साथ तस्वीरें भी ली। इस ईवेंट में राहुल गांधी भी पहुंचे। ईवेंट में मेसी के साथ रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी को साथ तस्वीरें लेते हुए देखा गया। हैदराबाद ईवेंट कोलकाता ईवेंट से बिल्कुल अलग है। यहां पूरा ईवेंट लगभग सामान्य रहा।
हैदराबाद के बाद मेसी का प्रोग्राम
14 दिसंबर- मुंबई
मुंबई - ब्रेबोर्न स्टेडियम में पैडल GOAT कप खेला जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे हिस्सा लेंगे।
मुंबई में सेलिब्रिटी इवेंट्स के साथ-साथ अर्जेंटीना के 2022 वर्ल्ड कप से जुड़ी यादगार चीजों की नीलामी भी होगी।
मुंबई ईवेंट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गज लोगों से मुलाकात हो सकती है।
15 दिसंबर
मेसी सबसे अंत में दिल्ली पहुंचेंगे। नई दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में कार्यक्रम होगा, जिसमें मेसी भाग लेंगे।
नई दिल्ली टूर में मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 December 2025 at 20:35 IST