अपडेटेड 13 December 2025 at 18:09 IST

Lionel Messi: कोलकाता में बवाल के बाद हैदराबाद पर टिकी नजर, जानिए मेसी के दौरे का पूरा शेड्यूल

Lionel Messi: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत दौरे पर हैं। कोलकाता में बवाल के बाद मेसी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद इन शहरों में भी आपको दिखाई देंगे। इस बीच वो कई बड़ी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

Follow : Google News Icon  
lionel messi india goat tour after kolkata hyderabad delhi and mumbai
कोलकता के मेसी देश के इन शहरों में जाएंगे | Image: @HQpcrt

Lionel Messi: अर्जेंटीना के महान और दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी इंडिया टूर पर हैं। मेसी करीब 14 साल बाद भारत की धरती पर पहुंचे हैं। मेसी के इंडिया टूर को G.O.A.T टूर नाम दिया गया है। अपने टूर के पहले पड़ाव में वो कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे थे, जहां शांत माहौल हंगामे में तब्दील हो गया और स्टेडियम के अंदर के हालात बेकाबू हो गए। इसके बाद मेसी वहां से चले गए। मेसी कोलकाता के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य कई शहरों में पहुंचने वाले हैं, जहां उनके फैंस अच्छे से दीदार कर सकते हैं। इस बीच मेसी कई बड़ी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

भारत के 4 शहरों में होगा मेसी का दौरा

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक लियोनेल मेसी इंडिया टूर में देश की 4 जगहों पर जाएंगे। लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद जाएंगे। हैदराबाद के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी जाएंगे। मुबाई के बाद सबसे अंत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाएंगे, जहां कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मेसी की शेड्यूल एक नजर में

13 दिसंबर- हैदराबाद
हैदराबाद - शाम 7:00 राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 7 बनाम 7 फुटबॉल मैच खेला जाएगा। इस मैच में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे।
फुटबॉल मैच के बाद म्यूजिक कॉन्सर्ट भी होगा।

14 दिसंबर- मुंबई
मुंबई - ब्रेबोर्न स्टेडियम में पैडल GOAT कप खेला जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे हिस्सा लेंगे। 
मुंबई में सेलिब्रिटी इवेंट्स के साथ-साथ अर्जेंटीना के 2022 वर्ल्ड कप से जुड़ी यादगार चीजों की नीलामी भी होगी।
मुंबई ईवेंट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गज लोगों से मुलाकात हो सकती है।

Advertisement

15 दिसंबर- दिल्ली
मेसी का सबसे अंत में दिल्ली पहुंचेंगे। नई दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में कार्यक्रम होगा, जिसमें मेसी भाग लेंगे।
नई दिल्ली टूर में मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मेसी को लेकर कोलकाता में हंगामा

इससे पहले लियोनेल मेसी अपने टूर में सबसे पहले कोलकाता पहुंचे, जहां उनके फैंस स्थानीय प्रशासन पर जमकर बरसे। मेसी अपने टूर के पहले पड़ाव में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन कुछ समय बाद ही वो वापस लौट गए। मेसी के जल्दी जाने से फैंस नराज हो गए, जिसके बाद फैंस अपना आपा खो बैठे और लोग बोतलें और कुर्सियां फेंकने लगे। फैंस ने स्टेडियम की प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ भी की। इस बीच कोलकाता में बवाल के बाद हैदराबाद इवेंट के लिए स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Lionel Messi: फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी पहुंच रहे हैं भारत, देश के इन शहरों में होगा मेसी का दौरा
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 18:00 IST