ICC टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, बस इस खिलाड़ी से एक पायदान नीचे, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का भी जलवा, देखें LIST
ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को ICC टेस्ट रैंकिंग में शानदार फायदा मिला है। कप्तान गिल से लेकर जसप्रीत बुमराह, पंत और यशस्वी जायसवाल ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि मुकाबला ड्रॉ रहा। पहले टेस्ट में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का असर ICC की ताजा रैंकिंग में भी दिखाई दिया है।
बुधवार (25 नवंबर) को ICC की ताजा रैंकिंग के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से लेकर स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने लंबी छलांग लगाई हैं। बल्लेबाजों ने टॉप-10 में जगह बनाई है, तो बुमराह ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद तीन पायदान की छलांग लगाई हैं।
जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी करते हुए ICC की ताजा रैंकिंग में सुधार किया है। वेलिंगटन टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले बुमराह तीन पायदान की छलांग लगाते हुए गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
बुमराह से अब सिर्फ मिशेल स्टार्क मौजूद है, जो 881 रेटिंग के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, बुमराह 856 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन भी 856 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। बुमराह टॉप-10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज मौजूद हैं।
ऋषभ पंत और शुभमन गिल का भी जलवा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल से लेकर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी शानदार फायदा मिला है। ICC की ताजा रैंकिंग के अनुसार गिल ने तीन पायदान की छलांग लगाई हैं, जबकि पंत ने 1 स्थान की छलांग लगाई हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार गिल 728 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर मौजूद हैं, तो पंत 744 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं।
यशस्वी जायसवाल ने भी लगाई लंबी छलांग
ऋषभ पंत और शुभमन गिल के अलावा, टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 5 पायदान की लंबी छलांग लगाई हैं। ICC की ताजा रैंकिंग के अनुसार जायसवाल 713 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह ताजा आंकड़ों के अनुसार ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल फिलहाल टॉप-10 में मौजूद हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 25 November 2026 at 19:51 IST