अपडेटेड 10 March 2026 at 16:06 IST
Fact Check: गर्लफ्रेंड संग ईशान किशन की कोजी फोटो वायरल, लिपलॉक तस्वीर की क्या है सच्चाई?
Ishan Kishan: आईसीसी टी20 के जीत को सेलीब्रेट करते हुए ईशान किशन की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ कोजी फोटो वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है इन लिपलॉक वाली वायरल फोटोज की सच्चाई।
Ishan Kishan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया के सभी क्रिकेटर चर्चा में हैं। इसी बीच क्रिकेटर ईशान किशन भी अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वर्ल्ड कप जीतने के जश्न के बीच उनकी और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं, जिसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सच में ईशान ने मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड को किस किया था या फिर यह तस्वीर AI से बनाई गई है। आइए जानते हैं वायरल हो रही फोटोज की सच्चाई।
वायरल फोटो को लेकर क्या है दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में ईशान किशन और अदिति हुंडिया को मैच जीतने के बाद मैदान पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में देखा गया। कई यूजर्स ने दावा किया है कि जीत का जश्न मनाते हुए ईशान ने अपनी गर्लफ्रेंड को लिप किस किया था और उसी पल की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। हालांकि इस फोटो को किसी भी आधिकारिक प्लेटफॉर्म से शेयर नहीं किया गया है, इसलिए इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है।
AI फोटो होने की भी चर्चा
इंटरनेट पर इन दिनों AI के जरिए बनाई गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई बार सेलेब्रिटीज की फेक फोटो भी इसी टेक्नोलॉजी से बनाई जाती हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल जाती हैं। ऐसे में ईशान किशन और अदिति हुंडिया की वायरल तस्वीरों को लेकर भी कुछ लोग इसे AI जनरेटेड बता रहे हैं। फिलहाल इस फोटो की असलियत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली एक फेमस मॉडल हैं। उन्होंने साल 2018 में मिस डीवा का खिताब जीता था और फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। वह कई बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। अपनी खूबसूरती और स्टाइल के कारण वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 16:06 IST