वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोल दिया कुबेर का खजाना, 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान; जानिए कैसे बंटेगी प्राइज मनी?

BCCI ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को 131 करोड़ रुपए के इनाम देने की घोषणा की है। यह अबतक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है।

Follow : Google News Icon  
Team India Upcoming T20 Series
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोला खजाना | Image: X/BCCI

टीम इंडिया ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने महज टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC) अपने नाम नहीं किया है, बल्कि कई ऐसे रिकॉर्ड भी बना दिए जो अब तक किसी टीम ने नहीं बनाया है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया को भारी-भरकम प्राइज मनी देने का ऐलान किया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया। साथ ही यह पहली टीम बन गई है जिसने इस टूर्नामेंट का खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया। अब टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर BCCI ने भी खिलाड़ियों के लिए अपना खजाना खोल दिया है।

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना

BCCI ने इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी टीम-खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये के कैश इनाम की घोषणा किया है। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पुरस्कार राशि है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में उनकी सफलता की कामना करता है।"

अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी की घोषणा

बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने BCCI द्वारा ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को 131 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा किए जाने पर कहा, "131 करोड़ रुपए की राशि विजयी टीम को दी जा रही है और यह अबतक की सबसे बड़ी राशि है, सबसे बड़ा पुरस्कार भारतीय खिलाड़ियों को मिल रहा है। मैं सबको बधाई देता हूं।"

Advertisement

किस-किस को मिलेगी प्राइज मनी

बता दें कि 131 करोड़ रुपये की कैश राशि ने सिर्फ 15 खिलाड़ियों के लिए हैं, बल्कि टीम के कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच भी बांटी जाएगी। यह प्राइज मनी ICC की ओर से मिलने वाली लगभग 27.48 करोड़ रुपये ($3 Million) की इनामी राशि के अतिरिक्त है। 2024 में  T20 वर्ल्ड कप  जीतने पर BCCI ने भारतीय टीम को 125 Cr रुपये की प्राइज मनी दी थी। इस बार इनामी राशि में 6 Cr रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
 

यह भी पढ़ें: भारत की जीत में चमके बिहार के लाल ईशान किशन तो गदगद नीतीश के बेटे निशांत

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड