अपडेटेड 18 April 2024 at 23:20 IST
जयपुर ‘वैक्स म्यूजियम’ में दिखा कोहली का क्रेज, विराट का 'वैक्स स्टेच्यू' देखने के लिया उमड़ा हुजूम
जयपुर में विराट कोहली के फैंस के लिए उनका मोम का स्टेच्यू लगाया गया है। जयपुर ‘वैक्स म्यूजियम’ में कोहली के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया है।
Virat Kohli: IPL का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत के दो दिग्गज विराट कोहली टूर्नामेंट में धमाल मचा रहे हैं। किंग कोहली के बल्ले से इस सीजन शतक भी निकला है, जिससे उनके फैंस झूम रहे हैं, हालांकि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हालत खस्ता है, लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए अच्छी खबर आई है।
दरअसल कोहली के एक और वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया है। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर गुरुवार को जयपुर वैक्स म्यूजियम (मोम संग्रहालय) में क्रिकेटर विराट कोहली के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया। बता दें कि दुनिया के लोकप्रिय वैक्स म्यूजियम मैडम तुसाद में काफी पहले ही कोहली का स्टेच्यू लगाया गया था।
'बच्चों-युवाओं की डिमांड पर लगा स्टेच्यू'
जयपुर वैक्स म्यूजियम के संस्थापक निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले एक साल से पर्यटकों, खासकर बच्चों और युवाओं की ओर से कोहली की प्रतिमा बनाने की भारी मांग आ रही थी। उन्होंने कहा-
उनकी राय थी कि कोहली की प्रतिमा संग्रहालय में होनी चाहिए। मोम की प्रतिमा का अनावरण आज विश्व धरोहर दिवस पर किया गया।
बता दें कि नाहरगढ़ किला परिसर में स्थित संग्रहालय में पहले से ही 44 मोम के पुतले हैं, जिनमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का स्टेच्यू भी शामिल है। कोहली की इस प्रतिमा का वजन लगभग 35 किलो है। इसे करीब दो महीने में तैयार किया गया है। संग्रहालय में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, एपीजे अब्दुल कलाम, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, कल्पना चावला, अमिताभ बच्चन और मदर टेरेसा की प्रतिमा भी हैं।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 18 April 2024 at 23:20 IST