IPL 2026: उर्विल पटेल के मुरीद हुए 'किंग कोहली', प्रैक्टिस छोड़ ड्रिंक पीते हुए टकटकी लगाकर देखते रहे उनकी बैटिंग- VIDEO
रविवार को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने धमाकेदार 65 रनों की पारी खेली। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली भी उनकी बैटिंग देख रहे हैं।
Virat Kohli Watch Urvil Patel Batting: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया, जिसे चेन्नई ने मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। चेन्नई की जीत में सबसे अहम योगदान उर्विल पटेल का रहा, जिन्होंने महज 13 गेंदों में आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। इस मैच में उन्होंने तूफ़ानी अंदाज में 65 रनों की पारी खेली।
इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज और 'रन मशीन' के नाम से फेमस विराट कोहली भी प्रैक्टिस के बीच ड्रिंक पीते हुए टकटकी लगाकर उनकी बैटिंग देख रहे हैं। इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
प्रैक्टिस के बीच उर्विल पटेल की बैटिंग देखते कोहली
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली एक ड्रिंक्स बॉक्स से पीने के लिए ड्रिंक का बोतल निकालते हैं। विराट जैसे ही बोतल लेकर एक-दो कदम आगे बढ़ते हैं, तो टीवी पर मुंबई बनाम चेन्नई मैच टीवी पर चल रहा होता है और उर्विल पटेल बैटिंग कर रहे होते हैं। इस दौरान विराट कोहली कुछ देर के लिए मैच देखते ही ड्रिंक पीते हैं। विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उर्विल पटेल ने IPL इतिहास की लगाई सबसे तेज फिफ्टी
लखनऊ के खिलाफ उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलकर IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी है। इसके अलावा,उर्विल पटेल चेन्नई के लिए IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उर्विल पटेल ने इस मैच में 23 गेंदों में 282.62 की स्ट्राइक रेट से 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ छक्के और 2 चौके निकले।
IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी
- 13 गेंद - उर्विल पटेल (CSK)
- 14 गेंद - केएल राहुल (PBKS)
- 14 गेंद - पैट कमिंस (KKR)
- 14 गेंद - रोमारियो शेफर्ड (RCB)
- 15 गेंद - यूसुफ पठान (KKR)
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया
इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के खोकर जीत हासिल कर ली।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 10 May 2026 at 22:13 IST