LSG vs CSK: उर्विल पटेल ने लगा दी छक्कों की झड़ी, CSK के लिए IPL इतिहास में ठोका सबसे तेज अर्धशतक

LSG vs CSK: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने चेन्नई के लिए एक नया इतिहास रचा दिया है। उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली है।

Follow : Google News Icon  
Urvil Patel IPL 2026 CSK record
उर्विल पटेल ने लगा दी छक्कों की झड़ी, CSK के लिए IPL इतिहास में ठोका सबसे तेज अर्धशतक | Image: ipl

LSG vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने महज 13 गेंदों में तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी खेलकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस बीच उन्होंने छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने हैट्रिक छक्के भी लगाए। उर्विल पटेल ने ताबड़तोड़ 65 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के भी लगाए। 

CSK के लिए IPL इतिहास में ठोका सबसे तेज अर्धशतक

उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 13 गेंदों में 50 रन बनाकर एक नया इतिहास रच दिया। उर्विल पटेल चेन्नई के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, एक समय वो उर्विल पटेल महज 8 गेंद में 42 रन बना चुके थे। उन्होंने अपनी 65 रन (23 गेंद) की पारी में 8 छक्के और सिर्फ 2 चौके ही लगाए।

CSK के लिए सबसे तेज फिफ्टी

  • 13 गेंद - उर्विल पटेल
  • 16 गेंद - सुरेश रैना
  • 19 गेंद - मोईन अली

IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी

उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलकर IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ दी है। 

  • 13 गेंद - उर्विल पटेल (CSK)
  • 14 गेंद - केएल राहुल (PBKS)
  • 14 गेंद - पैट कमिंस (KKR)
  • 14 गेंद  - रोमारियो शेफर्ड (RCB)
  • 15 गेंद - यूसुफ पठान (KKR) 
     
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड