Advertisement

IPL 2026: इतिहास रचने को तैयार 'किंग कोहली', MI के खिलाफ 28 रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये बड़ी उपलब्धि

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में फैंस की निगाहें 'किंग कोहली' पर सबसे अधिक होंगी, क्योंकि मुंबई के खिलाफ सिर्फ 28 रन बनाते ही एक नया इतिहास रच देंगे।

Follow :  
×

Share


विराट कोहली MI के खिलाफ 28 रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये बड़ी उपलब्धि | Image: RCB

RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 10 मई को 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में फैंस की निगाहें 'हिटमैन' रोहित शर्मा के अलावा, 'किंग कोहली' विराट कोहली पर भी रहने वाली हैं। 

इस मैच में विराट कोहली के पास मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक नया इतिहास रचने का मौका होगा, जब वो 28 रन बना लेंगे। जी हां, मुंबई के खिलाफ 28 रन बनाते ही विराट ऐसे खिलाड़ी हो जाएंगे, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन बना लेंगे। हालांकि, उन्होंने पंजाब, दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ पहले ही हजार से अधिक रन बना चुके हैं।

MI के खिलाफ इतिहास रचने का मौका

कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 पारी खेली हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 32.40 के औसत ने 972 रन बनाए हैं। इनमें चैंपियंस लीग टी20 के आंकड़े भी हैं। ऐसे में अगर आज के मैच वो सिर्फ 28 रन बना लेते हैं, तो मुंबई के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस दौरान मुंबई के खिलाफ उन्होंने सात अर्धशतकीय पारी भी खेली है।

IPL 2026 में विराट शानदार फॉर्म में

आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, कुछ मैचों में फ्लॉप भी रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 164.07 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारी भी निकली है।

MI बनाम RCB हेड टू हेड

हेड टू हेड मुकाबले में मुंबई का पलड़ा अभी तक भारी रहा है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन 35 मुकाबले में 19 में मुंबई को जीत मिली है और 16 मैच आरसीबी ने जीते हैं। आपको बता दें कि आरसीबी ने पिछली भिड़ंत में मुंबई को 18 रन से हराया था।

ये भी पढ़ें: RCB vs MI: मुंबई बिगाड़ सकती है बेंगलुरु का समीकरण, हारने पर आरसीबी के प्लेऑफ की राह होगी कांटों भरी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 May 2026 at 18:21 IST