अपडेटेड 4 June 2025 at 00:39 IST
बच्चों की तरह रो रहे थे विराट कोहली, दौड़कर आईं अनुष्का और किया कुछ ऐसा, खिलखिला उठे RCB के लाडले; VIDEO वायरल
Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली की आंखों से बह रहे आंसुओं को देखकर पत्नी अनुष्का शर्मा से रहा नहीं गया और वो दौड़ते हुए मैदान पर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीर और वीडियो में देख सकते हैं कि अनुष्का ने कोहली को गले से लगाया और उनके आंसू पोंछे।
RCB vs PBKS, IPL 2025 Final: विराट कोहली और RCB का वो ख्वाब आखिरकार पूरा हुआ जिसका इंतजार ये टीम 18 सालों से कर रही थी। आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। जब आरसीबी जीत की दहलीज पर थी तब कैमरे का फोकस स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर था।
आखिरी ओवर में एक भी ऐसा लम्हा नहीं था जब विराट कोहली की आंखें नम नहीं थी। स्टेडियम में हजारों फैंस RCB-RCB के नारे लगा रहे थे और 'किंग' कोहली बच्चों की तरह रो रहे थे। फिर आया सबसे खूबसूरत लम्हा। अनुष्का शर्मा दौड़ते हुए विराट कोहली के पास पहुंची और उन्हें गले से लगा लिया।
अनुष्का शर्मा ने कोहली को लगाया गले
विराट कोहली की आंखों से बह रहे आंसुओं को देखकर पत्नी अनुष्का शर्मा से रहा नहीं गया और वो दौड़ते हुए मैदान पर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीर और वीडियो में देख सकते हैं कि अनुष्का ने कोहली को गले से लगाया और उनके आंसू पोंछे। ये खूबसूरत लम्हा देखकर फैंस की आंखें भी नम हो गई। पत्नी से मिलने के बाद विराट कोहली भावुक तो थे, लेकिन उनके आंसू मुस्कुराहट में तब्दील हो गई।
क्रुणाल पांड्या बने फाइनल के हीरो
पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में RCB को जिताने में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का अहम योगदान रहा। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत धमाकेदार हुई, लेकिन मिडिल ओवरों में क्रुणाल ने शानदार गेंदबाजी कर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें आईपीएल 2025 फाइनल का 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
फाइनल में नहीं चला श्रेयस अय्यर का बल्ला
मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 87 रनों की अद्भुत पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर का बल्ला फाइनल में खामोश रहा। वो सिर्फ एक रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और RCB के बीच 4 बार आमना-सामना हुआ और सभी मैचों में श्रेयस अय्यर बुरी तरह फेल हुए। वो एक मैच में भी ढाई का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर सके।
इसे भी पढ़ें: Virat Kohli Crying: 18 सालों की बुझी प्यास तो मैदान पर फूट-फूटकर रोए विराट कोहली, हर फैंस को इमोशनल कर देगा ये VIDEO
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 4 June 2025 at 00:39 IST