Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में होगी एंट्री? IPL से पहले ये बड़ी अड़चन हुई दूर

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपना जन्मदिन मनाया। अब वो 15 साल के हो गए हैं। वैभव का 15वां जन्मदिन उनके लिए शानदार तोहफा लेकर आया है।

Follow :  
×

Share


टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पार किया उम्र का पड़ाव | Image: X/RR

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में आज बिहार के लाल यानी वैभव सूर्यवंशी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आईपीएल के 18वें सीजन में जब एक छोड़ा बच्चा कदम रखा था, तो उसके उम्र को लेकर कई सवाल उठे थे। सावलों के बीच में जब बच्चे ने बैट से ऐसा शोर मचाया कि विरोधी की बोलती बंद हो गई। 

आईपीएल के 18वें सीजन में महज 35 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक लगाकर या साबित कर दिया कि आने वाले समय में बड़ा धमाका करने वाला है। वही, बच्चा अब 27 अप्रैल 2026 को 15 साल का हो गया है और आईपीएल 19वें संस्करण का सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है। वैभव के लिए यब टीम इंडिया में कदम रखने का रास्ता खुल गया है।

वैभव के लिए टीम इंडिया का खुला रास्ता

वैभव सूर्यवंशी 27 अप्रैल 2026 को अपना 15वां जन्मदिन मनाया है। इस बीच वैभव ने राजस्थान रॉयल्स (RR)के खिलाड़ियों के साथ जन्मदिन मनाया है। अब जब वैभव 15 साल के हो गए हैं, तो अब नियम के अनुसार वैभव के लिए टीम इंडिया में एंट्री का रास्ता खुल गया है। नियम के तहत 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों सीनियर टीम में शामिल नहीं किया जा सकता था, लेकिन अब वैभव ने उम्र के पड़ाव को पार कार लिया है।

साल 2025-26 वैभव के लिए बेहतरीन रहा

वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025-26 बेहद ही शानदार रहा है। पिछले एक साल में वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में खूब धमाल मचाया है। पिछले आईपीएल में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। वैभव ने अंडर 19 भारतीय टीम, भारत ए टीम, बिहार की टीम सभी के लिए कमाल किया। इसके अलावा, उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप आईसीसी इवेंट तक सभी में कमाल का प्रदर्शन किया।

राजस्थान रॉयल्स का पूरा IPL 2026 शेड्यूल

  • 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी) — रात 7:30 बजे  
  • 4 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद) — रात 7:30 बजे  
  • 7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी) — रात 7:30 बजे  
  • 10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी) — रात 7:30 बजे  
  • 13 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (हैदराबाद) — रात 7:30 बजे  
  • 19 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (कोलकाता) — दोपहर 3:30 बजे  
  • 22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (लखनऊ) — रात 7:30 बजे  
  • 25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (जयपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 28 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (न्यू चंडीगढ़) — रात 7:30 बजे  
  • 1 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (जयपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (जयपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (दिल्ली) — रात 7:30 बजे  
  • 19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (जयपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (मुंबई) — दोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़ें: IPL 2026: हार्दिक-ऋषभ डांस मोड में तो अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, VIRAL PHOTOS
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 16:12 IST