IPL 2026: उम्र 15 साल, 16 मैच, 72 छक्के और ऑरेंज कैप... वैभव सूर्यवंशी ने IPL में वो कर दिखाया जो विराट-रोहित-धोनी जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से जमकर धूम मचाया। इस सीजन उन्होंने ऐसे कई रिकार्ड तोड़े और बनाए जो बड़े-बड़े दिग्गज तक नहीं कर पाए हैं। हालांकि, आईपीएल में उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी।
- खेल समाचार
- 3 min read
Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को आरसीबी और जीटी के बीच खेला जाएगा। बीते शनिवार को जीटी ने राजस्थान को क्वालीफायर-2 में हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 96 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी टीम हार गई।
15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में वो कोहराम मचाया, जो आईपीएल के इतिहास में न ही विराट कोहली कर पाए हैं और नहीं धोनी-रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी। इस सीजन वैभव ने एक नहीं, बल्कि आधे दर्जन से अधिक रिकॉर्ड तोड़े, तो आधे दर्जन से अधिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए वैभव के आईपीएल 2026 के कुछ यादगार रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
एक सीजन में सबसे अधिक छक्के
वैभव ने आईपीएल सीजन 2026 में कुल 92 छक्के जड़कर दिग्गज क्रिस गेल के 2012 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड (59 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है। वह किसी भी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले और 50 से अधिक छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2026 में वैभव ने कुल 72 छक्के जड़े।
IPL में सबसे तेज 1000 रन (भारतीय)
आपको बता दें कि क्वालीफायर-2 मैच से पहले वैभव अपने आईपीएल करियर में 22 पारी खेलकर 932 रन बना चुके थे। उसके बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ 68 रन बनाते ही उन्होंने एक हजार रन पूरे किए। इस तरह वैभव एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन बनाए, जिन्होंने IPL की 23 पारियों में सबसे तेज 1000 रन बनाए। क्वालीफायर-2 में वैभव के गुजरात के खिलाफ 96 रन की पारी खेली थी।
700 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी (भारतीय)
वैभव ने आईपीएल की महज 23 पारियों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड तो अपने नाम किया है, साथ में वो किसी आईपीएल सीजन में 700 रन से अधिक रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड बैट्समैन भी बन गए हैं। इस सीजन में उन्होंने पांच अर्द्धशतक और एक शतक लगाया।
ऑरेंज कैप की रेस में आगे
क्वालीफायर 2 में गुजरात के खिलाफ 96 रन और उससे पहले 97 रन और 93 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया। आईपीएल भले ही उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंची, लेकिन 16 मैचों बाद 776 रनों के साथ वैभव अभी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि, उनके पीछे गुजरात के साईं सुदर्शन हैं, जिन्होंने अब तक 16 मैचों में 722 रन बनाए हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 30 May 2026 at 16:41 IST