Vaibhav Suryavanshi Dance Video: 'रंगीलो म्हारो ढोलना...', गाने पर वैभव सूर्यवंशी ने बीच मैदान पर तौलिया घुमाकर लगाए ठुमके

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने रुमाल लहराते हुए डांस करते हुए देखा जा सकता है।

Follow :  
×

Share


वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के बीचों-बीच तौलिया घुमाकर लगाए ठुमके | Image: Social media

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स टीम में किसी खिलाड़ी की सबसे अधिक चर्चा है, तो तूफानी और युवा बल्लेबाज का नाम वैभव सूर्यवंशी है। आईपीएल 2026 में वैभव दिग्गज-दिग्गज गेंदबाजों के छक्के छुड़ा चुके हैं। वो शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं।

इस बीच वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'रंगीलो म्हारो ढोलना' पर रुमाल लहराते हुए डांस करते नजर आए। उनका यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, डांस के बीच अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

'रंगीलो म्हारो ढोलना' पर वैभव का डांस

वैभव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा और सुना जा सकता है कि 1999 में आए एलबम 'प्यार के गीत; सॉन्ग 'रंगीलो म्हारो ढोलना' पर रुमाल लहराते हुए डांस करते नजर आए। इस बीच डांस के दौरान उनके साथी खिलाड़ी पास में आते हैं, जिनके साथ वैभव मस्ती करते हुए नजर आते हैं।  

वैभव ने फैंस का जीता दिल

इस वीडियो में हाथ में हरा रुमाल लेकर वैभव पूरे मस्ती भरे अंदाज में ठुमके लगाते नजर रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन और मासूमियत ने फैन्स का दिल जीत लिया। उनके इस डांस पर फैंस भी जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'भोजपुरी स्टाइल का कोई मुकाबला नहीं, वो बस अपने समय का आनंद ले रहा है।' एक अन्य फैन ने वैभव की तुलना सचिन तेंदुलकर से भी कर दी। उन्होंने लिखा 'सचिन कभी इतने अच्छे नहीं थे।'

शानदार फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 15 साल के वैभव अभी तक आईपीएल 2026 में 13 मुकाबले खेल चुके हैं और इन मुकाबलों में 236.33 की स्ट्राइक रेट से 579 रन ठोक चुके हैं। इस बीच उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतकीय पारी निकली है।

वहीं, वैभव ने अपने लास्ट मैच में लखनऊ के खिलाफ महज 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेलकर गर्दा मचा दिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 7 छक्के जड़े थे। इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए. शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं अनुकूल रॉय? जिन्हें हर्ष दुबे की जगह श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह, BCCI ने किया ऐलान
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 May 2026 at 18:18 IST