अपडेटेड 16 November 2025 at 16:57 IST

IPL 2026: KKR के पास छप्पर फाड़, MI लगभग खाली हाथ, रिटेन और रिलीज के बाद IPL फ्रेंचाइजी के पास कितने पैसे बाकी?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। ट्रेड के बाद अब KKR के पास 64 करोड़ है, तो वहीं मुंबई का हाथ अलगभग खाली हो चुका है। आइए जान लेते हैं किसके पास कितना पैसा बचा हुआ है।

Follow :  
×

Share


IPL फ्रेंचाइजी के पास कितने पैसे बचे हुए हैं | Image: X/@IPL

IPL 2026 Purse Remaining: आईपीएल 2026 से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। खबरों के अनुसार 16 दिसम्बर को होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले ही ट्रेड किया गया था, जिसमें कई खिलाड़ियों की टीम बदल गई।
ट्रेड में संजू सैमसन को चेन्नई ने 18 करोड़ में तो रवींद्र जडेजा को राजस्थान ने 14 करोड़ में ट्रेड किया है। ट्रेड में 8 खिलाड़ियों के नाम शामिल थे। वहीं खबरों के अनुसार पिछले साल हर फ्रेंचाइजी के पर्स में करीब 120 करोड़ रुपये थे, लेकिन इस साल ट्रेड के बाद अब कई फ्रेंचाइजी का हाथ तक खाली हो चुका है। हालांकि, कोलकाता के पास अभी भी 64 करोड़ तो चेन्नई के पास 43 करोड़ बचे हुए हैं। 

KKR के पास 64.30 करोड़

आईपीएल 2026 में सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास सबसे अधिक पैसा बचा हुआ है। जी हां, रिटेन और रिलीज के बाद कोलकाता के पास अभी भी 64.32 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कोलकाता कई खिलाड़ियों पर पैसे की बारिश कर सकता है। कई बड़े खिलाड़ियों को खरीद सकता है।

चेन्नई के पास 43.3 करोड़

कोलकाता के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे अधिक पैसा बचा हुआ है। जी हां, रिटेन और रिलीज के बाद चेन्नई के पास अभी भी 43.3 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आईपीएल ऑक्शन 2026 में कोलकाता और चेन्नई के बीच खिलाड़ियों को खरीदने पर होड़ मच सकती है।

हैदराबाद के पास 25.5 करोड़

कोलकाता और चेन्नई के बाद सबसे अधिक पैसा हैरदरबाद के पास बचा हुआ है। हैदराबाद के पास 25.5 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। ऐसे में ऑक्शन के दौरान हैदराबाद भी कई बड़े खिलाड़ियों कि खरीदारी कर सकता है।

LSG,RR और MI आदि के पर्स में बचे पैसे

हैदरबाद के बाद लखनऊ के पास 22.95 करोड़, दिल्ली के पास 21.8 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.4 करोड़, राजस्थान 16.05 करोड़, गुजरात के पास 12.9 करोड़, पंजाब के पास 11.5 करोड़ और मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये ही बचे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Trade: संजू सैमसन से लेकर रवींद्र जडेजा तक, जानिए इस बार के टॉप-5 ट्रेड खिलाड़ियों के बारे में
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 November 2025 at 16:57 IST