SRH Vs CSK: 'धुरंधर' धोनी के IPL 2026 में खेलने का इंतजार खत्म, हैदराबाद में आज मैदान पर उतर सकते हैं Thala

IPL 2026 को शुरू हुए अब करीब महीना होने वाला है। लेकिन अभी तक मैदान पर सबसे बड़ा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी नहीं उतरा है। लेकिन अब एमएस धोनी मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।

Follow :  
×

Share


12 मार्च तक धोनी को जमा करना होगा 10 लाख रुपये | Image: ANI

IPL 2026 को शुरू हुए अब करीब महीना होने वाला है। लेकिन अभी तक मैदान पर सबसे बड़ा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी नहीं उतरा है। MS Dhoni अपनी पिंडली में खिंचाव के कारण अभी तक टूर्नामेंट से बाहर चल रहे हैं। इस कारण सिर्फ धोनी या चेन्नई (CSK) का ही नहीं बल्कि क्रिकेट का हर फैन उनकी वापसी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लेकिन अब एमएस धोनी मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।   

धोनी मैदान में कब उतरेंगे

पिछले कुछ दिनों से धोनी फिट नहीं थे और उनका मैच ना खेलना तय था इसलिए वो आराम कर अपनी स्वास्थ्य समस्या से ठीक हो रहे थे। इस कारण उन्होंने अपनी टीम के पिछले मुकाबलों के लिए गुवाहाटी, बेंगलुरु और अपने घरेलू मैदान चेन्नई की भी यात्रा नहीं की। 

लेकिन इस बार MS Dhoni चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मुकाबले के लिए हैदराबाद रवाना हुए। CSK ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर खिलाड़ियों की कुछ फोटो भी पोस्ट की हैं जिनमें धोनी भी हैदराबाद के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। 

नेट प्रैक्टिस का वीडियो भी किया शेयर 

इतना ही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी का नेट प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए जोर से शॉट खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं।   

इन दोनों पोस्ट से लगता है कि एमएस धोनी आज शनिवार को SRH के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के मैदान पर उतर सकते हैं। हालांकि CSK की तरफ से अभी तक धोनी के खेलने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। 

फिर कब खेलेंगे Thala 

अगर आज भी एमएस धोनी नहीं खेलते तो ऐसी पूरी उम्मीद है कि 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ या 26 अप्रैल को गुजरात (GT) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर थाला वापसी करेंगे। 

IPL में 5000 से ज्यादा रन बना चुके हैं माही 

IPL के 278 मैचों में एमएस धोनी ने 242 पारियों में 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। इनमें 24 अर्धशतक और 84* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। थाला आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज़ हैं।

इसे भी पढ़ें- IPL 2026 CSK VS DC: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत के पीछे रहे ये 3 धुरंधर, जिनके कारण गूंज उठा स्टेडियम Whistle Podu से

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 April 2026 at 09:18 IST