RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देख हार्दिक पांड्या के उड़े होश, मैच हारने के बाद युवा खिलाड़ी के पास पहुंचे, फिर किया यूं…वायरल हुआ मूमेंट

Hardik Pandya-Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 27 रनों से मुंबई इंडियंस टीम को धूल चटाने में मदद की।

Follow :  
×

Share


Hardik Pandya-Vaibhav Sooryavanshi | Image: X

Hardik Pandya-Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में हालिया मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था जिसमें RR ने बाजी मार ली। मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने अपना दमखम साबित किया जिसे देख MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी इंप्रेस हो गए। 

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेलकर राजस्थान को 27 रनों से मुंबई टीम को धूल चटाने में मदद की। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया था। 

हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी को सराहा

युवा खिलाड़ी सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास बॉलर के भी छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। सूर्यवंशी यहीं नहीं रुके। उसी ओवर में उन्होंने एक और छक्का लगाकर हमेशा की तरह अपने बेखौफ और आक्रामक अंदाज को बरकरार रखा। बारिश के कारण मैच 11 ओवर प्रति टीम का कर दिया गया था, जिसमें सूर्यवंशी ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और RR को शानदार शुरुआत दिलाने में मदद की। 

वैभव ने 278.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 चौका और 5 छक्के मारकर 39 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। उनके दमदार परफॉर्मेंस के बाद हार्दिक पांड्या ने भी वैभव सूर्यवंशी को सराहा। मैच खत्म होने के बाद एक कमाल का मूमेंट कैमरे में कैद हो गया है जहां पांड्या को वैभव की तारीफ में उनका सीना थपथपाते देखा गया था। ये लम्हा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूर्यवंशी के फैन बन गए पांड्या

सिर्फ इतना ही नहीं, मैच के बाद हार्दिक ने इतनी कम उम्र में इतना शानदार खेलने के लिए सूर्यवंशी को जमकर सराहा। उन्होंने कहा- “17 या 16 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना वाकई कमाल है। साथ ही, मैच से पहले की तैयारियों के दौरान हमने उन्हें लेकर काफी चर्चा की थी।” MI के कप्तान ने कहा कि ‘जिस तरह से वैभव बल्लेबाजी करते हैं, जिस तरह बेखौफ अंदाज वो दिखाते हैं, जिस तरह के शॉट वह खेलते हैं, वो वाकई कमाल है। मैं उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं’।

ये भी पढ़ेंः David Warner Arrested: PSL 2026 के बीच सिडनी लौटे डेविड वॉर्नर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या बीच में ही छोड़ेगे लीग?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 11:22 IST