David Warner Arrested: PSL 2026 के बीच सिडनी लौटे डेविड वॉर्नर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या बीच में ही छोड़ेगे लीग?

David Warner Arrested: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को सिडनी में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर कानूनी सीमा से दोगुना शराब पीने का आरोप है।

Follow : Google News Icon  
David Warner Arrested
David Warner Arrested | Image: PSL

David Warner Arrested: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। सिडनी में उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के आरोप लगे हैं, जिसके बाद न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। 

इस खबर ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है, क्योंकि वॉर्नर इस वक्त पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में खेल रहे हैं और वहां अपनी टीम कराची किंग्स के लिए शानदार कप्तानी कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वह इस कानूनी पचड़े के बीच पाकिस्तान वापस लौटकर अपनी टीम की कमान संभाल पाएंगे?

इस दिन कोर्ट में पेशी

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम सिडनी के मारूब्रा इलाके की है। पुलिस वहां रूटीन चेकिंग (रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग) कर रही थी, तभी वॉर्नर की कार टेस्टिंग पॉइंट से ठीक पहले रुक गई। शक होने पर जब अधिकारियों ने उनकी जांच की, तो शुरुआती टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद थाने ले जाकर की गई जांच में पता चला कि उनका अल्कोहल लेवल 0.104 था, जो ऑस्ट्रेलिया की तय कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक है। पुलिस ने उन्हें 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया है।

PSL में कराची किंग्स की बढ़ी चिंता

डेविड वॉर्नर वर्तमान में PSL 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम ने सीजन की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की है और लगातार तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वॉर्नर खुद भी बेहतरीन फॉर्म में हैं और रन बनाने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं। लीग के बीच में मिले एक छोटे ब्रेक के दौरान वह अपने परिवार के साथ समय बिताने सिडनी लौटे थे, लेकिन वापस आने से पहले ही वह इस विवाद का हिस्सा बन गए।

Advertisement

क्या खेल पाएंगे अगला मुकाबला?

कराची किंग्स का अगला मुकाबला 9 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ होना है। हालांकि वॉर्नर की कोर्ट में पेशी मई के महीने में है, जिससे तकनीकी रूप से उनके पास पाकिस्तान लौटने का समय है, लेकिन गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया के मानसिक दबाव का असर उनके खेल पर पड़ सकता है। 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि वह पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं, लेकिन क्लब या वॉर्नर की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फैंस के बीच इस बात को लेकर असमंजस बना हुआ है कि क्या टीम अपने स्टार कप्तान के बिना मैदान पर उतरेगी।

कैसा रहा है वॉर्नर का करियर

वॉर्नर का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 खेले हैं और तीनों फॉर्मेट में 15,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में IPL का खिताब जीता था। अब उनकी अगुवाई में कराची किंग्स PSL में दूसरे स्थान पर है और टीम ने लगातार तीन मैच जीते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  ‘बंगाल की तरफ देखा तो टुकड़े हो जाएंगे’, ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को याद दिलाई 1971 की औकात

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड