RR vs MI Guwahati Weather: कब शुरू होगा राजस्थान और मुंबई के बीच गुवाहाटी में IPL मैच? जानिए मौसम का ताजा अपडेट
RR vs MI Guwahati Weather: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है, जिसके कारण टॉस में देरी हो गई है और मैच भी देर से शुरू होने की संभावना है।
- खेल समाचार
- 3 min read
RR vs MI Guwahati Weather: IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले 13वें मुकाबले पर इंद्रदेव की टेढ़ी नजर पड़ती दिख रही है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं, लेकिन मैदान के ऊपर छाए काले बादलों ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है, जिसके कारण टॉस में देरी हो गई है। फैंस इस बात से थोड़े चिंतित हैं क्योंकि इससे पहले भी कोलकाता में भारी बारिश के चलते एक मैच रद्द करना पड़ा था।
गुवाहाटी के मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे के बीच बारिश का खतरा लगभग 50 से 55 प्रतिशत तक बना हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि जैसे-जैसे शाम ढलेगी, मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। लेकिन, अभी तक मौसम में कोई मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका है।
हालांकि फिलहाल बारिश की तेजी कम है लेकिन अभी बूंदाबांदी जारी है। सुपर सॉपर इस बीच भी लगातार काम कर रहे हैं। पिच और आसपास का स्क्वायर एरिया कवर्स से ढका है। लेकिन, संभावना जताई जा रही है कि मैच थोड़ी देरी से शुरू हो सकता है, लेकिन 8.40 से मैच के ओवर्स घटा दिए जाएंगे।
क्या है IPL का 'शॉर्ट गेम' नियम?
अगर बारिश की वजह से खेल ज्यादा समय तक रुका रहता है, तो अंपायर मैच के ओवरों में कटौती कर सकते हैं। IPL के नियमों के अनुसार, किसी भी मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना अनिवार्य है। अगर रात 10:46 बजे तक टॉस हो जाता है और 10:56 बजे तक खेल शुरू हो पाता है, तो भी दर्शकों को एक छोटा लेकिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
लेकिन, इस समय तक मैच नहीं शुरू हो पाता है तो रद्द होगा और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। फिलहाल सभी की निगाहें आसमान की ओर हैं और दुआ यही की जा रही है कि बारिश जल्द थम जाए।
कैसा रहा है दोनों टीमों का समीकरण?
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन अब तक शानदार रहा है। उन्होंने गुवाहाटी के इसी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाकर अपने अभियान का आगाज किया था और गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी रोमांचक जीत दर्ज की थी। फिलहाल राजस्थान की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर मजबूती से खड़ी है। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की शुरुआत मिली-जुली रही है और वे एक जीत और एक हार के साथ छठे स्थान पर हैं।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 7 April 2026 at 21:01 IST