RR vs CSK: तीसरे दिन IPL पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, मैच समय से शुरू होगा या नहीं? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RR vs CSK: आज आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। क्या मैच में विलेन का काम मौसम कर सकता है? आइए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जान लेते हैं।

Follow :  
×

Share


गुवाहाटी में 'चौके-छक्कों' की बारिश या विलेन बनेगा मौसम? | Image: social media

RR vs CSK IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज सोमवार 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेगी। RR और CSK के बीच होने वाला यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। इस मैच में एक तरफ फैंस की नजरें RR के वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, तो दूसरी तरफ RR से CSK में गए संजू सैमसन पर रहने वाली है। इस बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच में बारिश विलेन का काम कर सकती है। आइए पिच और वेदर रिपोर्ट जान लेते हैं।

गुवाहाटी में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में बारिश की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार गुवाहाटी में करीब 7 बजे के आसपास 15 प्रतिशत बारिश की संभावना है। यह भी बताया जा रहा है कि करीब 9 बजे के आसपास भी बारिश की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश होती है, तो मैच का ओवर कम किया जा सकता है।

बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बरसापारा स्टेडियम में अमूमन गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। मौसम में नमी होने की वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। बरसापारा स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की है, जहां 4-5 ओवरों में बल्लेबाजों को दिक्कत हो सकती है। इसलिए बरसापारा में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है।

RR vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच में अधिक अंतर नहीं है। दोनों के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिनमें से चेन्नई ने 16 मैच जीते हैं, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच जीते हैं। अब देखना है कि आज के मैच में कौन बाजी मारता है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: 'कैप्टन कूल' की इंजरी पर सामने आया लेटेस्ट अपडेट, जानें IPL 2026 में कितने मैच मिस करेंगे MS Dhoni?
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 16:25 IST