अपडेटेड 18 April 2024 at 16:53 IST

T20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका आएंगे धोनी, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने किया प्लान का खुलासा

IPL 2024 में धोनी की घातक फॉर्म देख फैंस उनसे T20 वर्ल्ड कप में वापसी करने की डिमांड कर रहे हैं। इस बीच अब भारतीय कप्तान रोहित ने धोनी का प्लान बताया है।

Follow :  
×

Share


रोहित शर्मा और एमएस धोनी | Image: BCCI

IPL 2024: भारत में इस समय दुनिया का सबसे बड़ा T20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट IPL खेला जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2024 सीजन बेहद रोमांचक गुजर रहा है, जिससे फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिल रहा है, लेकिन इस बार का IPL सीजन बेहद अहम है, क्योंकि इसके ठीक बाद क्रिकेट का मेगा इवेंट खेला जाने वाला है। 

जी हां IPL 2024 के समापन के तुरंत बाद अमेरिका (America) और वेस्टइंडीज (West Indies) में 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आयोजन होगा। ऐसे में IPL 2024 सभी टीमों और खिलाड़ियों, खासतौर पर भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। T20 वर्ल्ड कप का आयोजन बेशक जून में होगा, लेकिन इसके लिए प्रारंभिक टीम की लिस्ट भेजने की आखिरी तारीख 1 मई है। सभी देशों को 1 मई तक ICC को खिलाड़ियों की सूची भेजनी होगी। 

रोहित ने धोनी को लेकर दिया बयान

टीम अनाउंस करने की डेडलाइन के नजदीक आते ही भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) में किसे जगह मिलेगी और किसे नहीं, ये सवाल उठ रहा है। IPL 2024 में एमएस धोनी (MS Dhoni) जिस घातक फॉर्म में दिख रहे हैं, उसके बाद फैंस उनसे भी संन्यास तोड़कर T20 वर्ल्ड कप में खेलने की डिमांड कर रहे हैं और अब खुद कप्तान रोहित (Rohit) ने धोनी (Dhoni) को लेकर बयान दिया है। 

धोनी खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप?

भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के नंबर-1 फिनिशर एमएस धोनी संन्यास का फैसला बदलकर आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे? सोशल मीडिया पर इस विषय पर काफी चर्चा है। अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2024 सीजन के बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने धोनी के प्लान का खुलासा किया है। रोहित शर्मा ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पिछले IPL मैच का जिक्र किया और कहा-

धोनी सिर्फ 4 गेंदें खेलीं और उन्होंने बहुत बड़ा प्रभाव डाला और अंत में जीत-हार का यही अंतर था। 

T20 वर्ल्ड कप में धोनी के बारे में पूछते हुए रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा-

मुझे लगता है कि धोनी को वेस्टइंडीज आने के लिए मनाना मुश्किल होगा, लेकिन वो अमेरिका आ रहे हैं, क्योंकि शायद उन दिनों वहां उनका गोल्फ खेलने का प्लान है। 

बता दें कि भारत ने अपना पहला T20 वर्ल्ड कप एमएस धोनी की कप्तानी में ही जीता था। 2007 में जोहान्सबर्ग में हुए फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। 2024 T20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी और 9 जून को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होगा। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: धोनी ने चला बड़ा दांव, रोहित, कोहली और पंत को शिकार बनाने वाले की कराई CSK में एंट्री

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 18 April 2024 at 16:43 IST