अपडेटेड 14 April 2025 at 09:52 IST

मास्टरमाइंड रोहित शर्मा... ड्रेसिंग रूम में बैठकर रचा ऐसा 'चक्रव्यूह', मुंबई ने दिल्ली के जबड़े से छीन ली जीत

Rohit Sharma: मुश्किल में थी मुंबई इंडियंस। डगआउट में बैठकर रोहित शर्मा ने रचा 'चक्रव्यूह' और जीती हुई बाजी हार गई दिल्ली कैपिटल्स।

Follow :  
×

Share


रोहित शर्मा के प्लान से दिल्ली कैपिटल्स का काम-तमाम! | Image: IPLT20.COM/X

DC vs MI: आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर इस सीजन में दूसरी जीत हासिल की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने डगआउट में बैठे-बैठे ऐसी चाल चली कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीती हुई बाजी हार गई। आईपीएल 2025 में भले ही हिटमैन का बल्ला अभी तक खामोश है, लेकिन वो अपने मास्टरप्लान से विरोधियों के होश उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में मुंबई इंडियंस की टीम एक समय पर बैकफुट पर थी। ऐसा लगा कि हार्दिक पांड्या को फिर निराशा हाथ लगेगी, लेकिन रोहित शर्मा ने मैदान के बाहर से ऐसी चाल चली कि मैच का रुख बदल गया। DC बनाम MI मैच का ये मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

रोहित के प्लान से दिल्ली का काम-तमाम!

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स तेजी से जीत की तरफ बढ़ रही थी। स्कोरबोर्ड पर 12 ओवर में 140 रन लग गए थे और सिर्फ 3 विकेट गिरे थे। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 48 गेंदों पर 66 रनों की दरकार थी जो आज कल के क्रिकेट में मुश्किल टास्क नहीं है। लेकिन इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आई। डगआउट में बैठे रोहित शर्मा ने इशारा किया कि अब स्पिनर को लेकर आओ।

मुंबई इंडियंस की जीत में चमके करण शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की बात मानी और 13वें ओवर में गेंद अनुभवी स्पिनर करण शर्मा को थमाई। दिलचस्प बात ये है कि करण शर्मा हिटमैन की जगह ही बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी बनकर आए थे। उन्होंने तीसरी गेंद पर ही दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया। आक्रामक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स फिरकी के जाल में फंसे और कैच आउट हो गए। यहां से मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की। इसके बाद करण शर्मा ने अगले ओवर में बड़ी मछली फंसाई। दिल्ली कैपिटल्स के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल शॉट लगाने में चूके और कैच आउट हो गए। इस तरह से रोहित शर्मा की चाल ने दिल्ली कैपिटल्स का काम-तमाम कर दिया।

37 वर्षीय करण शर्मा ने मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेग स्पिनर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मिचेल सैंटनर ने भी खतरनाक अंदाज में खेल रहे करुन नायर का विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव डाला। 3 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे करुन नायर ने 40 गेंदों पर 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

इसे भी पढ़ें: DC vs MI: करुण नायर ने उड़ाई धज्जियां तो आगबबूला हुए बुमराह, बीच मैदान जमकर हुई बहस, रोहित ने जो किया वो VIRAL है


 

 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 14 April 2025 at 09:52 IST