अपडेटेड 2 April 2024 at 08:14 IST

LIVE मैच में फैन की इस हरकत से बुरी तरह डरे रोहित शर्मा, मैदान पर लगाई छलांग फिर जो हुआ... VIDEO

Rohit Sharma News: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा अचानक फैन की इस हरकत से बुरी तरह डर गए।

Follow :  
×

Share


मैदान में फैन ने अचानक मारी एंट्री और डर गए रोहित शर्मा | Image: ipl/x

Rohit Sharma Video: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 14वें मैच में भले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के एक रिएक्शन से वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मौजूद हजारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मुकाबले में रोहित का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा। वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। RR के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को गोल्डन डक पर आउट किया।

इस बीच जब रोहित शर्मा जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे तो अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने टीम इंडिया के कप्तान को बुरी तरह डरा दिया। वो मैदान पर भागने पर मजबूर हो गए। आखिर मामला क्या है? आइए जानते हैं।

फैन की इस हरकत ने रोहित को डराया

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस अपने होमग्राउंड पर भी बिल्कुल फ्लॉप साबित हुए। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI की टीम सिर्फ 125 रन बना सकी। महज 20 रन के स्कोर पर उन्होंने अपने 4 प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। हैरान करने वाली बात ये है कि तीन बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौट गए जिसमें रोहित का नाम भी शामिल है।

बैटिंग में फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा जब फील्डिंग करने आए तो एक फैन ने उन्हें झटका दिया। दरअसल, वो स्लिप में खड़े थे और इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि पीछे से कोई आकर उनसे मिलेगा। तभी वानखेड़े स्टेडियम की सुरक्षा घेरा तोड़कर एक शख्स ने मैदान में एंट्री मारी और रोहित शर्मा के होश उड़ा दिए। फैन दौड़ लगाते हुए हिटमैन के पास पहुंचा और उन्हें ठीक बगल में देखकर हिटमैन डर गए। इसके बाद वो तेजी से 2-3 कदम पीछे गए।

फैन ने ईशान किशन को भी लगाया गले

खैर, इसके बाद फैन ने रोहित शर्मा को गले लगाया और इसके बाद वो ईशान किशन के पास गया। मुंबई इंडियंस के युवा विकेट कीपर ने भी उसे निराश नहीं किया और दोनों हाथ खोलकर उसे गले लगाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को दिया झटका

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मुकाबले में कोई छाप नहीं छोड़ सके। न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें शून्य पर चलता किया। इसके साथ ही हिटमैन के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो दिनेश कार्तिक के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान 17 बार मेगा इवेंट में खाता नहीं खोल पाए हैं।

इसे भी पढ़ें: बस बहुत हुआ... रोहित ने जीता दिल, हार्दिक की हूटिंग कर रहे फैंस को ऐसे कराया चुप, वीडियो वायरल

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 2 April 2024 at 08:06 IST