अपडेटेड 27 April 2024 at 18:34 IST
दिल जीतना कोई रोहित से सीखे, बीच मैदान पंत को दी पतंग... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अरुण जेटली स्टेडियम में DC और MI के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बीच एक फनी मोमेंट हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
DC vs MI: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 43वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इस मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच एक फनी मोमेंट देखने को मिला।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी जब मैदान पर उतरी तो उस वक्त एक पतंग कट के स्टेडियम में गिर गई।
रोहित और पंत के बीच हुआ फनी मोमेंट
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस कटी पतंग को उठाकर पीछे विकेटकीपिंग कर रहे ऋषभ पंत को थमा दी। ऋषभ पंत भी भला कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने पतंग को हाथ में लेकर उड़ाना शुरु कर दिया। इतनी देर में फील्ड में खड़े अंपायर दौड़ते हुए पंत के पास आए और पतंग उनसे लेकर मैदान के बाहर कर दी। सोशल मीडिया पर पंत और रोहित के बीच का ये मजाकिया किस्सा जमकर वायरल हो रहा है।
फ्रेजर मैकगर्क ने खेली धुंआधार पारी
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी खेली। फ्रेजर मैकगर्क की इस पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने एक फिर दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। मैकगर्क ने जारी सीजन में दूसरी बार 15 गेंद में 50 रन पूरे किए हैं, इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ये कारनामा किया था।
दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 257 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबी इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में ये दिल्ली द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई गाते हुए 27 गेंदों में 84 रन बनाए। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद स्टब्स और पंत भी पीछे नहीं रहे। दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 27 April 2024 at 18:28 IST