IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में Riyan Parag ने पी ई-सिगरेट! VIRAL VIDEO को लेकर मचा बवाल, RR के कप्तान पर होगा एक्शन?

Riyan Parag Smoking Video: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेप स्मोक करते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर बवाल मच गया

Follow :  
×

Share


Riyan Parag | Image: BCCI/X Screengrab

Riyan Parag Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक वायरल वीडियो को लेकर जबरदस्त विवादों में घिर गए हैं। ड्रेसिंग रूम में बैठे रियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वे मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है।

मैच के बीच रियान ने पी ई-सिगरेट?

मंगलवार (29 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला गया। मैच के दौरान राजस्थान की पारी के 16वें ओवर की यह घटना बताई जा रही है। जैसे ही कैमरा राजस्थान के ड्रेसिंग रूम की तरफ मुड़ा रियान की हरकतों ने सबका ध्यान खींच लिया।

कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा करने लगे कि रियान वेप स्मोक कर रहे थे। देखते ही देखते रियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में देखने मिल रहा है कि वो कश लगाते हुए धुआं फेंक रहे हैं। वीडियो देख लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा।

दरअसल, वेप एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (E-Cigaratte) होती है। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए), 2019 के अनुसार, भारत में वेपिंग प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर 60 हजार से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। यही वजह है कि रियान की वीडियो वायरल होते ही इस पर हंगामा मचना शुरू हो गया।

क्या होगा एक्शन? 

माना जा रहा कि रियान की यह हरकत उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। IPL मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम को पूरी तरह नो-स्मोकिंग जोन घोषित किया गया है। BCCI ने तंबाकू से जुड़े सभी उत्पादों पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है, इसलिए ई-सिगरेट यानी वैपिंग भी ड्रेसिंग रूम के अंदर बिल्कुल मना है। अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ इसका उल्लंघन करता है तो बीसीसीआई उसे चेतावनी दे सकती है, मैच फीस से जुर्माना काट सकती है या फिर बैन भी लगा सकती है।

मंगलवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने 6 विकेटों से जीत दर्ज की। रियान ने 16 गेंदों पर 29 रन बनाए। आईपीएल 2026 की प्वाइंट टेबल में राजस्थान फिलहाल तीसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें: 'बोलने तो दो यार...', बीच इवेंट में आखिर विराट कोहली ने ऐसा क्यों बोला, जानें क्या है पूरा मामला-VIDEO वायरल
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 April 2026 at 10:40 IST