रियान पराग ने बल्ले से मचाई ऐसी तबाही, एक साथ टूटा दुबे, क्लासेन और कोहली का विशाल रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में अपने बल्ले से मचाई ऐसी तबाई कि एक साथ टूटे दुबे, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन के रिकॉर्ड।

Riyan Parag and Sanju Samson | Image: BCCI/ IPLT20.com

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 196 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ तीन ही विकेट गंवाए। आरआर की ओर से रियान पराग ने एक बार फिर से अपने बल्ले से ऐसा तबाई मचाई जिसके सामने गुजरात का कोई भी गेंदबाज टिक नही पाया। युवा खिलाड़ी रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए एक ही झटके में शिवम दुबे, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया।

रियान पराग ने आईपीएल 2024 में मचाई तबाही

रियान पराग ने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया। रियान पराग ने आईपीएल 2024 में मीडिल ओवर में यानी 7वें ओवर से 15वें ओवर तक के बीच में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल 2024 में 7वें ओवर से लेकर 15वें ओवर तक रियान पराग ने कुल 10 छक्के जड़े। इस लिस्ट में रियान पराग ने शिवम दुबे, हेनरिक क्लासेन, विराट कोहली और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया।

IPL 2024 के मीडिल ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

  • रियान पराग- 10 सिक्स 
  • शिवम दुबे- 8 सिक्स 
  • हेनरिक क्लासेन- 7
  • विराट कोहली- 7
  • तिलक वर्मा - 7

राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने कमाल की आतिशी पारी खेली। संजू सैमसन नाबाद रहते हुए ने 38 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। तो वहीं रियान पराग ने 48 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। सैमसन और रियान पराग के बीच 130 रनों की पार्टनरशिप हुई। 

यह भी पढ़ें- शशांक सिंह के रनों का पहाड़ बनाने के पीछे क्या है राज? जवाब सुन रोहित शर्मा हो जाएंगे खुश - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 10 April 2024 at 22:12 IST