शशांक सिंह के रनों का पहाड़ बनाने के पीछे क्या है राज? जवाब सुन रोहित शर्मा हो जाएंगे खुश

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद पंजाब के शशांक सिंह ने एक ऐसा बात बोली जिसे सुनकर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश हो जाएंगे।

Rohit Sharma and shashank Singh
Rohit Sharma and shashank Singh | Image: BCCI and IPLT20.com

IPL 2024: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जहां एक ओर घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाए रखे हुे हैं वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने जो आईपीएल में चौके-छक्कों की बरसात करते नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपने सफलता का श्रेय घरेलू क्रिकेट में की गई मेहनत को दिया। शशांक सिंह की इस बात को सुनकर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश होंगे क्योंकि कुछ ही समय पहले रोहित और बीसीसीआई ने बड़े खिलाड़ियों के डोमेस्टिक क्रिकेट में भागीदारी पर जोर दिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंदाब किंग्स मात्र 2 रनों से हार गई। पंजाब किंग्स की ओर से शशांक सिंह ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद में 46 रन बनाए और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद में 33 रन की पारी खेली। शशांक सिंह ने इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

शशांक सिंह ने घरेलू क्रिकेट को दिया श्रेय

मुकाबले के बाद से पंजाब के शशांक सिंह ने कहा, ‘आत्मविश्वास सबसे जरूरी है। जिस तरह से हम घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सनराइजर्स के नीतिश रेड्डी को देखिए जो घरेलू क्रिकेट में हर प्रारूप में रन बनाता और विकेट लेता है। हम जिस तरह से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। नीतीश, अंगकृष और आशुतोष ने मुश्ताक अली, विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी में रन बनाए हैं।’ नीतीश रेड्डी ने सनराइजर्स के लिए 37 गेंद में 64 रन बनाए। केकेआर के अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।

शशांक सिहं ने आगे कहा, ‘आप इन खिलाड़ियों को गुमनाम कह सकते हैं लेकिन घरेलू सर्किट में ये जाने माने नाम हैं। इन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेला है और आईपीएल में उनका प्रदर्शन उसका ईनाम है। इस स्तर पर क्रिकेट आत्मविश्वास का ही खेल है।’ हार से निराश शशांक ने कहा, ‘हम दो रन से हार गए और हार सबसे दर्दनाक होती है क्योंकि हम जीतने के लिए खेलते हैं। हार तो हार ही है , चाहे 2 रन से हो या 20 रन से। हमें आखिरी ओवर तक जीत का यकीन था।’

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इस बात पर अड़ीं टीमें, क्या होगा BCCI का रुख? - Republic Bharat

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड