अपडेटेड 4 April 2024 at 13:47 IST

नाम रिंकू सिंह... हैं छक्कों के किंग, एक हाथ से जड़ा रॉकेट सिक्स; यहां देखें हाइलाइट

Rinku Singh News: 19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया गेंदबाजी करने आएं। सामने थे रिंकू सिंह तो पिटाई होनी ही थी।

Follow :  
×

Share


रिंकू सिंह ने एक हाथ से जड़ा सिक्स | Image: IPLT20.COM

KKR vs DC Rinku Singh: आईपीएल 2024 के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूं तो 18 छक्के जड़े लेकिन छोटा पैकेट बड़ा धमाका रिंकू सिंह का एक सिक्स तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे भी अब रिंकू सिंह को छक्कों का किंग कहा जाता है। वो जब क्रीज पर आते हैं तो अच्छे-अच्छे गेंदबाज बॉलिंग भूल जाते हैं। बुधवार को DC के खिलाफ मैच में भी यही हुआ। रिंकू बैटिंग करने आएं और छा गए।

विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराकर इस सीजन जीत की हैट्रिक लगाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR ने 20 ओवरों में 272 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। पिटाई की शुरुआत सुनील नारायण और साल्ट ने की, फिर मिडिल ओवरों में अंगक्रिश रघुवंशी और आंद्रे रसेल ने दिल्ली के गेंदबाजों को धोया और फिर अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने जलवा दिखाया।

रिंकू सिंह ने एक हाथ से जड़ा रॉकेट सिक्स

19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया गेंदबाजी करने आएं। सामने थे रिंकू सिंह तो पिटाई होनी ही थी। उन्होंने पहली गेंद पर ही झन्नाटेदार छक्का जड़ा। फिर अगली गेंद पर कमाल हुआ। ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर रिंकू ने नजर बनाई रखी और बाहर जाती गेंद पर उनका एक हाथ बल्ले से हट गया लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर यानि सिक्स के लिए चली गई। यहां देखें रिंकू सिंह ने कैसे एक हाथ से जड़ा रॉकेट सिक्स।

19वें ओवर में बने 25 रन

एनरिक नॉर्खिया के इस ओवर में जमकर कुटाई हुई। रिंकू सिंह ने इस ओवर में 3 छक्के और एक चौका सहित 25 रन बटोर लिए। आखिरी गेंद पर वो आउट हुए। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने महज आठ गेंदों पर 325 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 26 रन बनाए जिसमें एक चौका और 3 छक्के शामिल हैं।

आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल का हाल

लगातार तीन जीत के बाद श्रेयस अय्यर की केकेआर पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है। वहीं ये मुकाबला हारकर दिल्ली कैपिटल्स 9 वें स्थान पर फिसल गई है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स, तीसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे पर गुजरात टाइटंस है। हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस लगातार 3 हार के बाद अंतिम पायदान पर है।

इसे भी पढ़ें: KKR और दिल्ली के बीच चल रहा था IPL मैच, लेकिन आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की क्यों अटक गई सांस?


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 4 April 2024 at 08:28 IST