VIDEO: ‘ये आधा कैप्टन है, उसे ODI-टेस्ट टीम में…’; IPL 2026 से पहले गिल ने उड़ाया ईशान का मजाक, देखें SRH कप्तान का रिएक्शन
RCB vs SRH: IPL 2026 से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो युवा क्रिकेटर और बेहद करीबी दोस्त शुभमन गिल और ईशान किशन नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं।
RCB vs SRH IPL 2026: आज यानि 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) शुरू हो रहा है। मंच सज चुका है और सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इससे पहले शुभमन गिल और ईशान किशन का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें दो युवा क्रिकेटर और बेहद करीबी दोस्त शुभमन गिल और ईशान किशन नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं।
शुभमन गिल ने उड़ाया ईशान किशन का मजाक
वीडियो में गुजरात टाइटंस के कैप्टन और सनराइजर्स हैदराबाद के नए कैप्टन ईशान किशन एक-दूसरे की टांग खींचते दिख रहे हैं। गिल ने सबसे पहले ईशान को ‘आधा कैप्टन’ कहकर चिढ़ाया जिसपर SRH खिलाड़ी ने कहा कि वो इसका जवाब बाद में देंगे। जब गिल से ईशान को सलाह देने के लिए कहा गया तो गुजरात कैप्टन ने कहा कि वो ‘आधे कप्तान को सलाह नहीं देते’। ईशान ने कहा कि ‘वो किसी की सलाह नहीं लेते, वो खुद में ही एक चैंपियन हैं’।
शुभमन गिल और ईशान किशन की नोकझोंक
दोनों दोस्तों की खट्टी-मीठी नोकझोंक यही नहीं रुकी, ईशान ने कहा कि शुभमन गिल इस सीजन ज्यादा अच्छा नहीं करेंगे। इसपर गिल ने ईशान से पूछा कि हैदराबाद की टीम आखिरी बार कब जीती थी। किशन ने उनसे सवाल किया कि उनकी जर्सी पर कितने स्टार हैं। जब गिल ने भी यही पूछा कि आखिरी बार SRH कब जीती थी तो दोनों दोस्त हंसते हुए बोलते थे- ‘जब घर कच्चे थे, दिल सच्चे थे’। बाद में शुभमन गिल ने पंच लाइन मारते हुए ईशान का खूब मजाक उड़ाया और कहा- ‘उसे ODI और टेस्ट टीम में आना है’। ये सुनकर बिहारी बाबू जोर-जोर से हंसने लगे।
आपको बता दें कि ईशान किशन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में SRH की कप्तानी करेंगे क्योंकि पैट कमिंस चोट के कारण टीम से बाहर हैं। यही कारण है कि गिल उन्हें आधा कैप्टन कहकर चिढ़ा रहे थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 10:16 IST