RCB vs SRH Pitch Report: 10 महीने बाद फिर खुला चिन्नास्वामी स्टेडियम, कैसा है बेंगलुरु का मौसम, पिच रिपोर्ट?

RCB vs SRH Pitch Report: RCB आईपीएल 2026 के पहले मैच में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। 4 जून की ट्रैजेडी के बाद इस स्टेडियम को बैन कर दिया गया था।

Follow : Google News Icon  
M. Chinnaswamy Stadium
M. Chinnaswamy Stadium | Image: Screengrab/YouTube

RCB vs SRH Pitch Report: आज से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज हो रहा है। शनिवार यानि 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला है जिसके लिए क्रिकेट लवर्स शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं। 

RCB आईपीएल 2026 के पहले मैच में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। 4 जून की ट्रैजेडी के बाद इस स्टेडियम को बैन कर दिया गया था जब आरसीबी की विजय परेड और ट्रॉफी समारोह के दौरान 11 लोगों की जान चली गई थी। अब वापस क्रिकेट मैच के लिए इस स्टेडियम के दरवाजे खुल गए हैं।

RCB vs SRH से आईपीएल 2026 का आगाज

दुनियाभर के फैंस RCB vs SRH देखने के लिए उत्साहित हैं। RCB फ्रेंचाइजी ने मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्थिक सहायता की पेशकश की है और साथ ही उन्होंने स्टेडियम में उनके सम्मान में 11 सीटें भी रिजर्व कर दी हैं। जहां एक तरफ फैंस विराट कोहली को एक बार फिर RCB की जर्सी में चौके-छक्के लगाते देखने के लिए बेताब हैं, वहीं दूसरी तरफ SRH टीम से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी भी विरोधी टीम की नाक में दम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

RCB की कप्तानी की डोर एक बार फिर रजत पाटीदार के हाथ में है। बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की अपने करियर के सबसे बेस्ट फॉर्म में चल रहे युवा भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में इसकी कप्तानी करेंगे क्योंकि पैट कमिंस चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

Advertisement

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भले ही पिछले लगभग 10 महीने से कोई मैच ना हुआ है लेकिन इसके बावजूद इसकी पिच पर कोई बदलाव नहीं आया है। इससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिलेगी जिसमें एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी करने की संभावना अधिक है, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा आसान होता है। एम चिन्नास्वामी पिच की सपाट, बाउंसी और तेज गति वाली आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों के लिए बढ़िया है। छोटी बाउंड्री के चलते गेंदबाजों के पास गलती करने की गुंजाइश बहुत कम रहती है।

उम्मीद है कि पहले इनिंग में टारगेट 200 रनों के करीब पहुंच जाएगा। बात करें बेंगलुरु के मौसम की तो, मैच शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान आसमान साफ ​​रहेगा और तापमान 24°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है। नमी लगभग 60% रहने का अनुमान है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः IPL 2026 से पहले शुभमन गिल ने किया बड़ा इंवेस्टमेंट, मुंबई में खरीदा 20.7 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड