अपडेटेड 8 April 2025 at 11:58 IST

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रजत पाटीदार ने ऐसी क्या गलती कर दी? BCCI ने दी बड़ी सजा, लाखों का ठोका जुर्माना

RCB बनाम MI मैच के बाद रजत पाटीदार को बीसीसीआई ने बड़ी सजा दी है। उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।

Follow :  
×

Share


Rajat Patidar Fined | Image: BCCI/IPL

Rajat Patidar Fined: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला गया। दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले मुकाबले में आरसीबी ने एमआई को 12 रनों से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में RCB को 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जीत तो मिली, लेकिन बीसीसीआई के एक फैसले ने आरसीबी फैंस की खुशी को कम कर दिया।

RCB बनाम MI मैच के बाद रजत पाटीदार को बीसीसीआई ने बड़ी सजा दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।

रजत पाटीदार पर 12 लाख का जुर्माना

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आरसीबी ने यादगार जीत तो हासिल की, लेकिन स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान का भारी नुकसान हो गया। बता दें कि रजत पाटीदार IPL 2025 में हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और रियान पराग के बाद जुर्माना पाने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। आईपीएल ने मंगलवार सुबह 8 अप्रैल को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस फैसले की घोषणा की।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ''चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है''

IPL 2025 Points Table: नंबर 3 पर RCB

आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद RCB को नेट रनरेट में भी फायदा हुआ और वो अब तीसरे स्थान पर है। वहीं, हार्दिक पांड्या की टीम का बुरा हाल है। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल पर MI 8वें स्थान पर है। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स इकलौती टीम है जिन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है और 6 अंकों और बेहतर नेट रनरेट के कारण अक्षर पटेल की टीम पॉइंट्स टेबल के शिखर पर है।

इसे भी पढ़ें: RCB vs MI: कप्तान हो तो ऐसा... रजत पाटीदार ने 'ठुकराया' मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, वजह जान बढ़ जाएगी इज्जत


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 April 2025 at 11:58 IST