अपडेटेड 24 March 2026 at 17:48 IST

Rajasthan Royals: 15,286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, अमेरिका की इस बड़ी कंपनी ने खरीदा

Rajasthan Royals: आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स करीब 15,286 करोड़ रुपये में बिकी गई है। टीम को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा है।

Follow :  
×

Share


15,286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम | Image: Social media

Rajasthan Royals: आईपीएल शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम बिक गई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है। अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी और फ्लिपकार्ट के मालिक, वॉलमार्ट के संस्थापक रॉब वॉल्टन ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है। 

यह सौदा 15, 286 करोड़ रुपये में हुआ, जो एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब कोई आईपीएल टीम 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक में बिकी है।

RR खरीदने वाले सोमानी कौन हैं?

राजस्थान रॉयल्स के बिकते ही अब टीम का संचालन नए मालिकों के हाथ में आएगा। अब राजस्थान रॉयल्स पर मालिकाना हक सोमानी ग्रुप और रॉब वॉल्टन के पास है। भारतीय मूल के कल सोमानी अमेरिका के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं। बता दें कि कल सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि इस डील को लेकर पिछले करीब 6 महीनों से चर्चा चल रही थी। 

रियान पराग के हाथों में कमान

गौरतलब है कि पिछले सीजन टीम के कप्तान रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स का कप्तान रियान पराग को बनाया गया है। वहीं, टीम में ट्रेड डील के जरिए रवींद्र जडेजा टीम में शामिल हुए थे। वहीं, ऑलराउंडर सैम कर्रन चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 शेड्यूल

30 मार्च 2026 - राजस्थान बनाम चेन्नई, गुवाहाटी
4 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम गुजरात, अहमदाबाद
7 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम मुंबई, गुवाहाटी
10 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम बेंगलुरु, गुवाहाटी

ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या कम होगी मैचों की संख्या, कब आएगा आईपीएल का बाकी बचा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 17:48 IST