IPL 2026: क्या कम होगी मैचों की संख्या, कब आएगा आईपीएल का बाकी बचा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट
IPL 2026: आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने की उम्मीद है। बीसीसीआई ने पहले चरण के 20 मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है, बचे हुए मुकाबले का शेड्यूल मार्च खत्म होते ही आने की उम्मीद है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के मन में इस व्यक्त सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि पूरे सीजन का शेड्यूल आखिर कार कब तक ऐलान होगा। वैसे तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कुछ दिन पहले ही 28 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया था, जिसमें सिर्फ 20 मैच शामिल है। इसके बाद से सीजन के बाकी बचे हुए मैच की तारीखों का इंतजार सभी को है। वहीं, फैंस के मन में यह भी सवाल चल रहा है कि आईपीएल 2026 में कुल कितने मुकाबले खेले जाएंगे? क्या इस बार भी पहले की तरह 74 मुकाबले होंगे या संख्या बढ़ेगी या घटेगी?
आईपीएल 2026 में कितने मैच खेले जाएंगे?
जब से आईपीएल का पहल शेड्यूल जारी हुआ है, उकसे कुछ दिन बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि आईपीएल 2026 में मुकाबले की संख्या बढ़ाकर 80 की जा सकती है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसा नहीं होने वाला है। जानकारी जो सामने आई है, उसके अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि 20 मैचों का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है और बाकी के 54 मैचों का शेड्यूल बहुत जल्दी जारी कर दिया जाएगा, यानी इस साल 80 नहीं बल्कि, 74 मुकाबले ही खेले जाएंगे।
आईपीएल का दूसरा शेड्यूल कब आएगा?
बीसीसीआई ने शुरू में सिर्फ 20 मैचों का कार्यक्रम इसलिए जारी किया था, क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने थे। कुछ दिन पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा था कि विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही दूसरे आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 मार्च तक दूसरे फेज का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से बाकी के बचे मैच के शेड्यूल के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बदला?
जी हां, राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड इस सीजन बदला-बदला नजर आएगा। टीम इस बार अपने होम मैच दो मैदानों पर खेलेगी। शुरुआती तीन घरेलू मुकाबले गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में खेला जाएगा और इसके बाद बाकी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने की संभावना है। हालांकि, शेष मैच का कार्यक्रम आईपीएल शेड्यूल जारी होने के बाद ही मालूम चलेगा।