अपडेटेड 1 May 2025 at 23:47 IST

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का 'छक्का', पॉइंट्स टेबल पर उथल-पुथल

RR vs MI: आईपीएल 2025 से राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो चुका है। जयपुर में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 100 रनों से हरा दिया।

Follow :  
×

Share


Jasprit Bumrah celebrates a wicket with Hardik Pandya | Image: AP

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: आईपीएल 2025 से राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो चुका है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने उन्हें बुरी तरह हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स अब चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की टीम को रोकना मुश्किल हो गया है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में जीत का 'छक्का' लगा दिया है। शुरुआती 5 में से 4 मुकाबले हारने के बाद MI ने शानदार वापसी की और अब पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने 116 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या ने जलवा दिखाया और मुंबई इंडियंस को 217 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 117 रनों पर ढेर हो गई और एमआई ने ये मुकाबला 100 रनों से जीत लिया। बता दें कि 2012 के बाद जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ये मुंबई इंडियंस की पहली जीत है।

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मुंबई इंडियंस

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद मुंबई इंडियंस को जबरदस्त फायदा हुआ और वो अब पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है। 

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं, 7 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका नेट रनरेट भी बाकी टीमों से बेहतर है और यही कारण है कि वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के भी 14 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट में वो मुंबई इंडियंस से पीछे हैं और इसी वजह से वो दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली क्रिकेट की सबसे बड़ी सीख, मुंबई इंडियंस का ये 'एहसान' कभी नहीं भूलेगा भारत


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 May 2025 at 23:47 IST