अपडेटेड 4 May 2025 at 17:39 IST
ये है पाकिस्तान की औकात! 3 करोड़ फेंके और PSL को बीच में छोड़ IPL खेलने पहुंचा स्टार खिलाड़ी, इस टीम ने खरीदा
पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार खिलाड़ी मिशेल ओवेन को 3 करोड़ रुपये में साइन किया है। ओवेन PSL 2025 में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी का हिस्सा हैं।
Mitchell Owen: आईपीएल 2025 के बीच सफर में पंजाब किंग्स को बड़ा झटका। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल की जगह धाकड़ बल्लेबाज को रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार खिलाड़ी मिशेल ओवेन को 3 करोड़ रुपये में साइन किया है। दिलचस्प बात ये है कि ओवेन पाकिस्तान में खेले जा रहे PSL 2025 में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी का हिस्सा हैं, लेकिन वो अब आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं।
मिशेल ओवेन ने बिग बैश लीग 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम होबार्ट हरिकेन्स को पहली बार चैंपियन बनाया। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। दाएं हाथ के आक्रामक ओपनर ने 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 452 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने मिशेल ओवेन को 3 करोड़ रुपये में साइन किया है।
PSL छोड़ IPL खेलने पहुंचे मिशेल ओवेन
इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। हालांकि, कुछ पाकिस्तानी फैंस अपने PSL की तुलना आईपीएल से करते हैं। उन्हें इसका जवाब खुद मिल गया है। मिशेल ओवेन ने पीएसएल 2025 के बीच में अपनी टीम पेशावर जाल्मी को ठेंगा दिखा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अब आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे।
PSL 2025 में कैसा रहा प्रदर्शन?
PSL 2025 में मिशेल ओवेन पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे थे। पाकिस्तानी लीग में उनका प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने 200 से अधिक रन बनाए और दो विकेट भी चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए सितारे मिशेल ओवेन ने 34 टी20 मैच खेले हैं और 646 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 108 का उच्चतम स्कोर शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं।
39 गेंद में ठोक चुके हैं शतक
बिग बैश लीग 2024-25 में मिशेल ओवेन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने इस सीजन दो शतक ठोके। उनका बेस्ट सिडनी थन्डर के खिलाफ हुए फाइनल में आया जब उन्होंने महज 39 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर सनसनी मचा दी। 11 छक्कों की मदद से ओवेन ने 42 गेंदों पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली और होबार्ट हरिकेन्स को पहली बार चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें: IPL 2025 के बाद धोनी का रिटायरमेंट तय! कोहली ने बीच मैदान सम्मान में ऐसा क्या किया? फैंस हुए हैरान
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 4 May 2025 at 17:39 IST