मैदान पर छक्का और स्टैंड में चीख-पुकार, प्रियांश आर्य छक्के से घायल हुआ फैन, निकलने लगा खून-VIDEO वायरल
Priyansh Arya Six Injured Fan: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के छक्के से एक फैन को गंभीर चोट लग गई। चोट के कारण खून भी निकलने लगा। फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Priyansh Arya Six Injured Fan: बीते मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में पंजाब को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच के दौरान पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य के एक गगनचुंबी छक्का लगाया। उनके छक्के से स्टैंड में बैठा एक फैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैन के चेहरे से निकलने लगा खून
वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कथित तौर पर एक फैन को गेंद लगने के बाद चेहरे से खून निकल रहा है। खून के दाग उनकी शर्ट पर भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, खून निकलते देख अगल-बगल में मौजूद अन्य लोगों ने घायल फैन की मदद की। अन्य फैन किसी तरह खून रोकने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोटिल हुए फैन को तुरंत लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया।
सस्ते में आउट हुए प्रियांश
इस मैच में प्रियांश आर्य कुछ खास नहीं कर पाए। फैंस को उम्मीद थी कि वो बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 11 गेंदों में 29 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
पंजाब किंग्स को मिली सीजन की पहली हार
इस मैच में रास्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर उनके विजय रथ को रोक दिया है। पंजाब को आईपीएल 2026 में यह पहली हार मिली। इससे पहले पंजाब ने अपने सभी मैच जीते थे, लेकिन उसे 8वें मुकाबले में उसे हार का समाना करना पड़ा।
इस मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 223 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे राजस्थान की टीम ने 19.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाकर 6 विकेट से मैच को जीत लिया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 29 April 2026 at 19:55 IST