IPL Auction 2026: आईपीएल नीलामी में इन दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा
IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मिनी नीलामी अबू धाबी में शुरू हो गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स भी खिलाड़ियों के ऊपर खूब पैसा लूटा रहा है। CSK ने दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा है।
IPL Auction 2026: आईपीएल (IPL) की नीलामी अबू धाबी के एतिहाद एरीना में जारी है। इस नीलामी में कुल 369 खिलाड़ी शामिल है, जिनमें से कुल 77 खिलाड़ियों का नाम भी फाइनल किए जाएंगे। नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में तो, मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा है। कैमरून ग्रीन और मथीशा पथिराना के अलावा, अब प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा भी चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। जी हां, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा एक ऐसे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दोनों को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा है।
प्रशांत वीर 14.20 करोड़ में बिके
भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20 करोड़ में खरीदा है। प्रशांत वीर आईपीएल के इतिहास में एक ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें किसी ने इतने बड़े रकम में खरीदा है। हालांकि, नीलामी में प्रशांत वीर को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बाजी चेन्नई सुपर किंग्स ने मारी। आपको बता दें कि प्रशांत वीर लेफ्ट-आर्म स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर है। प्रशांत वीर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
कार्तिक शर्मा 14.20 करोड़ में बिके
प्रशांत वीर के अलावा, कार्तिक शर्मा भी आईपीएल के इतिहास में एक ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें किसी ने इतने बड़े रकम में खरीदा है। कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20 करोड़ में खरीदा है। अब प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा, दोनों ही ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हो गए हैं। आपको बता दें कि कार्तिक शर्मा घरेलू क्रिकेट में वह राजस्थान की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं।
कैमरून ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) की नीलामी में अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा है। कैमरून ग्रीन के बाद मथीशा पथिराना को भी KKR ने 18 करोड़ में खरीदा है, जो दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है।
जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन रहे अनसोल्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) की नीलामी में कैमरून ग्रीन और मथीशा पथिराना मालामाल हुए, तो कुछ खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे हैं। आईपीएल 2026 नीलामी में जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन के अलावा, पृथ्वी शॉ, डेवोन कॉन्वे और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी भी अनसोल्ड रहे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 December 2025 at 17:47 IST