RR की हार से RCB vs CSK मैच हुआ और दिलचस्प, राजस्थान-हैदराबाद का क्या कनेक्शन? समझें समीकरण

IPL 2024: संजू सैमसन की टीम प्लेऑफ में तो एंट्री ले चुकी है लेकिन लगातार चार मैचों में हार के बाद उनका आत्मविश्वास जरूर डाउन हुआ है।

आईपीएल 2024 प्लेऑफ | Image: ipl/bcci

IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 अब उस स्टेज पर है जहां से हर मुकाबला दूसरी टीमों के लिए भी खास मायने रखता है। पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ की दहलीह तक पहुंचने के बाद राजस्थान रॉयल्स की गाड़ी पटरी से उतर गई है। संजू सैमसन की टीम प्लेऑफ में तो एंट्री ले चुकी है लेकिन लगातार चार मैचों में हार के बाद उनका आत्मविश्वास जरूर डाउन हुआ है। बुधवार को पंजाब किंग्स ने उन्हें 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद प्लेऑफ का सस्पेंस और बढ़ गया गया।

प्लेऑफ की रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे आगे हैं। 13 मैचों में 9 जीत और एक मुकाबला रद्द होने के बाद वो पॉइंट्स टेबल पर 19 अंक के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 16 अंक हासिल कर पाई है और वो दूसरे स्थान पर हैं। ग्रुप स्टेज में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों को फायदा मिलता है। KKR तो नंबर एक पर फिनिश करेगी, लेकिन RR की टीम नंबर-3 पर खिसक सकती है।

नंबर-1 और 2 की रेस में कौन आगे?

राजस्थान रॉयल्स को अगर नंबर-2 स्थान हासिल करना है तो उन्हें अपना आखिरी मैच किसी कीमत पर जीतना होगा। हालांकि, ये आसान नहीं होगा क्योंकि ये मुकाबला पॉइंट्स टेबल के शिखर पर बैठी KKR से होगा। कोलकाता के खिलाफ मैच जीतकर भी राजस्थान रॉयल्स नंबर-2 पर फिनिश कर जाए इसकी गारंटी नहीं है। SRH ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और 7 जीत के साथ उनके 14 अंक हैं। इसका मतलब है कि अगर पैट कमिंस की टीम बाकी बचे दो मैच जीत जाती है तो उनके 18 अंक हो जाएंगे और वो भी नंबर-2 रैंक हासिल कर सकती है।

RCB vs CSK मैच क्यों अहम

18 मई को आईपीएल 2024 का सबसे अहम मुकाबला होना है। जी हां, बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मैच से ये तय हो जाएगा कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी और चौथी टीम कौन होगी। अगर CSK इस मैच में RCB को हरा देती है तो वो प्लेऑफ के साथ-साथ नंबर-1 या दूसरे स्थान पर कब्जा जमा सकती है। हालांकि, ये आसान नहीं होगा। इसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स को अपने बाकी बचे मैच हारना होगा। वहीं, SRH दोनों मैच हार जाती है और RCB चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने में कामयाब होती है तो CSK और आरसीबी दोनों प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

इसे भी पढ़ें: IPL 2024: बेफिक्र राजस्थान रॉयल्स ने लगाई हार की हैट्रिक, नहीं चुभी पंजाब से मिली हार


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 16 May 2024 at 07:55 IST