PBKS vs RR: एक ओवर में 24 रन और 20 में 50, 281 के स्ट्राइक रेट से मार्कस स्टोइनिस ने मचाया तूफान

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पंजाब के मार्कस स्टोइनिस का बल्ला जमकर गरजा है। उन्होंने महज 22 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 62 रनों की पारी खेली।

Follow :  
×

Share


281 के स्ट्राइक रेट से गरजे मार्कस स्टोइनिस | Image: IPL

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: मंगलवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा है। पंजाब की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ नाबाद 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए। मार्कस स्टोइनिस ने मैच के लास्ट ओवर में छक्के-चौके की बारिश करते हुए अपनी टीम के लिए कुल 24 रन जोड़े।

लास्ट ओवर में बटोरे 24 रन

इस मैच में मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन किया। मार्कस स्टोइनिस ने लास्ट के ओवर में छक्के-चौके की बारिश करते हुए कुल 24 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। लास्ट ओवर में उन्होंने दूसरी गेंद पर चौक, तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 5वीं और छठी गेंद पर उन्होंने लगातार 2 चौके लगाकर कुल 24 रन बटोरे।

281 की स्ट्राइक रेट से बनाए 62 रन

मार्कस स्टोइनिस ने अपनी 62 रन की पारी में 281 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। उन्होंने महज 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ दिया। मार्कस स्टोइनिस का आईपीएल 2026 में यह पहला अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए। पंजाब ने उनके दम पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया।  

पंजाब ने RR को 223 रन का दिया लक्ष्य

इस मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 223 रन का लक्ष्य दिया है। पंजाब की तरफ से मार्कस स्टोइनिस के अलावा, प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रन से सबसे अधिक पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30, प्रियांश आर्य ने 29 और कूपर कोनोली ने 30 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: 'बोलने तो दो यार...', बीच इवेंट में आखिर विराट कोहली ने ऐसा क्यों बोला, जानें क्या है पूरा मामला-VIDEO वायरल
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 28 April 2026 at 22:06 IST