धर्मशाला में IPL का पहला मुकाबला; PBKS-DC होंगे आमने-सामने, क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का हाल

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। ये मुकाबला धर्मशाला खेला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को बारिश होने की संभावना है।

धर्मशाला में IPL का पहला मुकाबला; PBKS-DC होंगे आमने-सामने | Image: Social Media

PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे मैच शुरू होगा। वहीं, आपको बता दें कि धर्मशाला में आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला जाएगा। हालांकि, इस बीच मौसम मैच में विलेन का काम कर सकता है, क्योंकि 11 मई को आंशिक रूप से धूप, अधिकतम 17°C, न्यूनतम 12°C, हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

PBKS vs DC पिच रिपोर्ट

धर्मशाला में टॉस बॉस साबित हो सकता है, क्योंकि टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकता है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग और अच्छा उछाल मिलता है। हालांकि, एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। इस बीच मैच को को लेकर एक अन्य अनुमान है कि 2023 की शुरुआत से धर्मशाला में पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से चार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है।

PBKS vs DC मैच में बारिश की संभावना

11 मई 2026 को धर्मशाला में मौसम आंशिक रूप से धूप वाला और सुखद रहने की संभावना है। वहीं, बारिश की बात करें तो हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की 14% से 35% संभावना है, इसलिए हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर बारिश होती है, तो मैच में ओवर कम किया जा सकता है।  

PBKS vs DC हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के हेड टू हेड कि बात करें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों के बीच आईपीएल में अभी तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पंजाब ने 18 मैचों में बाजी मारी है, जबकि दिल्ली ने 17 मैच जीते हैं। इस बीच पंजाब पिछले 5 मैचों में दिल्ली को 3 बार हरा चुका है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसंका,  नीतिश राणा, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स,  समीर रिजवी, डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार ।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में भारत का दबदबा: वनडे में भी टीम इंडिया नंबर-1, पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका
 

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 May 2026 at 17:49 IST