ICC रैंकिंग में भारत का दबदबा: वनडे में भी टीम इंडिया नंबर-1, पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका

ICC ODI Rankings: आईसीसी की सालाना वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है। भारत के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया मौजूद है। वहीं, पाकिस्तान तो तगड़ा झटका लगा है।  

Follow : Google News Icon  
ICC ODI Rankings
वनडे में भी टीम इंडिया नंबर-1, पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका | Image: Social Media

ICC ODI Rankings: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पुरुषों की सालाना वनडे टीम रैंकिंग का ऐलान कर दिया है। आईसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार टीम इंडिया टॉप पर बनी हुई है। टीम इंडिया के पर इस समय 118 अंक हैं, जबकि इस रैंकिंग में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पास कुल 113 अंक हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 109 अंक के साथ मौजूद हैं। आईसीसी के अनुसार भारत की रेटिंग में एक अंक की मामूली गिरावट आई है और अब उसके पास 118 अंक हैं।

भारत नंबर 1, ऑस्ट्रेलिया नंबर 3

आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज करते हुए कहा 'सालाना रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए मैचों को पूरा भार (100 प्रतिशत) दिया जाता है, जबकि पिछले दो वर्षों के परिणामों को आधा भार (50 प्रतिशत) दिया जाता है। भारत 118 अंक के साथ टॉप पर हैं, जबकि इस रैंकिंग में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पास कुल 113 अंक हैं और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 109 अंक के साथ मौजूद हैं।

पाकिस्तान की टीम 5वें स्थान पर

आईसीसी की सालाना वनडे रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान की टीम 98 अंक के साथ 5वें स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम चौथे स्थान पर है। आईसीसी के प्रोटीज अनुसार टीम ने 102 अंक हासिल करके पाकिस्तान के 98 अंकों को पीछे छोड़ दिया और शीर्ष चार में जगह बना ली है।

श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीम कहां?

टॉप 10 की बाकी टीमें वैसी ही बनी हुई हैं, जिसमें श्रीलंका (96), अफगानिस्तान (93) और इंग्लैंड (89) टॉप आठ में शामिल हैं। बांग्लादेश 84 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि वेस्ट इंडीज के अब 74 अंक हैं और वे टाइगर्स से 10 अंक पीछे हैं, जबकि पिछले अपडेट में वे छह अंक पीछे थे। टीमों के इस रैंकिंग से आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

आईसीसी ने प्रेस रिलीज में और क्या कहा?

आईसीसी रैंकिंग में 31 मार्च, 2027 तक शीर्ष आठ टीमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ सीधे क्वालीफाई कर लेगी, जो स्वतः ही क्वालीफाई कर चुके हैं। इस संदर्भ में, यदि दक्षिण अफ्रीका शीर्ष आठ स्थानों में बना रहता है, तो टूर्नामेंट के लिए स्वतः क्वालीफाई करने के कारण नौवां स्थान सीधे विश्व कप टिकट के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।

इस बीच, आयरलैंड (54) जिम्बाब्वे (53) को पछाड़कर 11वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि अमेरिका 46 अंकों के साथ स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ते हुए 13वें स्थान पर आ गया है, जबकि स्कॉटलैंड के 44 अंक हैं। यूएई ने भी बढ़त हासिल करते हुए कनाडा को पीछे छोड़ते हुए 16 अंकों के साथ 19वें स्थान पर पहुंच गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Watch: 'पहले पकड़ा कॉलर, फिर दिया धक्का...', बीच मैदान पर भिड़े निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या, वायरल हुआ वीडियो

 

पब्लिश्ड