IPL 2024: 'स्टंप्स के पीछे एक शख्स है, जो…' CSK से हार के बाद हार्दिक ने धोनी पर क्या कहा?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने CSK से हार के बाद एमएस धोनी को लेकर बात की। उन्होंने धोनी के टीम में होने को फायदेमंद बताया।

 
Follow :
हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद धोनी को लेकर बात की | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे बड़ी राइवलरी में आखिरकार इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बाजी मारी है। मेजबान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में CSK ने शानदार जीत हासिल की है। धोनी (Dhoni) की CSK ने रोहित (Rohit) और हार्दिक (Hardik) की मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया है। 

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के अर्धशतकों और अंत में दुनिया के बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी के तूफान की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने अच्छा खेल दिखाया। मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा धांसू पारी खेली। हिटमैन ने विस्फोटक शतक जड़ा, लेकिन बावजूद इसके मुंबई 186 रन ही बना सकी और 20 रन से पीछे रह गई।  

धोनी ने इस मैच में सिर्फ 4 गेंदें खेलीं, लेकिन वो CSK के हीरो रहे। धोनी ने 4 गेंदों पर 3 झन्नाटेदार छक्कों के दम पर 500 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाए। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने भी धोनी की तारीफ की और उनको लेकर बयान दिया। 

धोनी पर क्या बोले कप्तान हार्दिक? 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- 

लक्ष्य निश्चित रूप से चेज करने योग्य था, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। पथिराना जीत-हार का अंतर थे। CSK प्लानिंग और अपने दृष्टिकोण में चतुर थी। स्टंप्स के पीछे एक शख्स (धोनी) है, जो उन्हें बताता है कि क्या काम कर रहा है, इससे मदद मिलती है। पिच पर उछाल था और मुश्किल हो रही थी। पथिराना के आक्रमण में आने और दो विकेट लेने तक हम रन चेज में काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे थे। हम कुछ अलग कर सकते थे। मुझे पर्सेंटेज क्रिकेट खेलना पसंद है, स्पिन के बजाय सीमर्स के खिलाफ दुबे के लिए रन बनाना मुश्किल होता। हम अगले चार मैचों के लिए तैयार हैं, अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और तीव्रता बरकरार रखने की जरूरत है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मैच अब पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, जो 18 अप्रैल को खेला जाएगा, जबकि CSK लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: न कोहली, न धोनी; पूरे एशिया में अब तक कोई न कर पाया जो रोहित शर्मा ने कर दिखाया वो कारनामा

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 23:52 IST